
माइक्रो-आरएनए की खोज के लिए सम्मानित, कैंसर सहित गंभीर अनुवांशिक रोगों के उपचार में सहायक
नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा आज यानी सोमवार, 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। आज मेडिसिन और फिजियोलॉजी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। चिकित्सा में 2024 का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकॉन को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दिया गया है।
माइक्रो आरएनए से पता चलता है कि शरीर में कोशिकाएं कैसे बनती हैं और कार्य करती हैं। दोनों आनुवंशिकीविदों ने 1993 में माइक्रो-आरएनए की खोज की। मानव जीन डीएनए और आरएनए से बने होते हैं। माइक्रो आरएनए डिफ़ॉल्ट आरएनए का हिस्सा है।

यह पिछले 500 मिलियन वर्षों में बहुकोशिकीय जीवों के जीनोम में विकसित हुआ है। अब तक, मनुष्यों में विभिन्न प्रकार के माइक्रो-आरएनए के एक हजार से अधिक जीन खोजे गए हैं।