कुमाऊं विश्वविद्यालय और शेरवुड कॉलेज में होंगे शामिल
Vice President Jagdeep Dhankhar Uttarakhand visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे… बतादें कि इस दौरान वे नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय की फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे और शेरवुड कॉलेज में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
तो वहीं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा में 400 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, एटीएस, इंटेलिजेंस ब्यूरो और ड्रोन सर्विलांस की तैनाती की गई है।
स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट, डॉक्टरों की टीम रहेगी साथ
जानकारी के लिए बतादें कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति की सेहत का ध्यान रखने के लिए तीन डॉक्टरों की विशेष टीम हर समय उनके साथ मौजूद रहेगी। सभी मेडिकल व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
आपातकालीन स्थिति में रिजर्व रखे गए अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल को रिजर्व किया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।
प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी
Vice President Jagdeep Dhankhar Uttarakhand visit: उपराष्ट्रपति के नैनीताल आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात नियंत्रण तक हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है, ताकि दौरे के दौरान कोई असुविधा न हो।
