Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP By-Election 2024: विजयपुर विधानसभा में फिर आमने-सामने होंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार
  • मध्य प्रदेश

MP By-Election 2024: विजयपुर विधानसभा में फिर आमने-सामने होंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार

Aditya Mishra October 21, 2024

MP By-Election 2024:विजयपुर विधानसभा में फिर आमने-सामने होंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव में फिर से भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने विजयपुर से अपने उम्मीदवार के रूप में एक युवा और अनुभवी नेता मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा

मुकेश मल्होत्रा आदिवासी समाज से आते हैं और कराहल विकासखंड के सिलपुरी गांव के निवासी हैं। उन्होंने MA और LLB की शिक्षा प्राप्त की है। आपको बतादें कि मुकेश मल्होत्रा 4 से 5 सरकारी नौकरियों को छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया। वर्तमान में मुकेश मल्होत्रा सरपंच संगठन के अध्यक्ष हैं और 2013 में भाजपा के सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, राज्यमंत्री दर्जा रहे थे।

मुकेश मल्होत्रा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने 44 हजार वोट प्राप्त किए और तीसरे स्थान पर रहे थे। अब कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत के सामने चुनावी मुकाबले के लिए उतारा है।

भाजपा के उम्मीदवार रामनिवास रावत


रामनिवास रावत एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं  जो कांग्रेस के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे। रावत ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की और 6 बार विजयपुर से विधायक चुने गए। उन्होंने कुल मिलाकर 8 विधानसभा चुनाव लड़े हैं  जिनमें से 6 बार विजय हासिल की। इसके अलावा उन्होंने 2 बार लोकसभा चुनाव भी लड़ा  लेकिन दोनों में हार का सामना करना पड़ा।

आपको बतादें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से जुड़े माने जाने वाले रामनिवास रावत ने सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस में बने रहने का निर्णय लिया था। हालांकि समय के साथ कांग्रेस से उनकी दूरी बढ़ी और विभिन्न पदों से इस्तीफा देने के बाद वे 30 अप्रैल 2024 को भाजपा में शामिल हो गए। 8 जुलाई 2024 को उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

विजयपुर के इस विधानसभा चुनाव में फिर से दोनों दिग्गज नेताओं का आमना-सामना होगा जिससे मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bahraich demolition notices: Allahabad High Court Extends Deadline for Responses to Demolition Notices in Bahraich
Next: Mahaaryaman’s visit to UAE: यूएई में महाआर्यमन ने बजाया ढोल

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.