Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Vegetables to Avoid During Periods: जानिए पीरियड्स के दौरान कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?
  • Lifestyle

Vegetables to Avoid During Periods: जानिए पीरियड्स के दौरान कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?

Hema Gupta August 30, 2025

Vegetables to Avoid During Periods: महिलाओं के जीवन में मासिक धर्म यानी पीरियड्स एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इस दौरान हार्मोनल बदलाव, दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पीरियड्स के समय कुछ सब्जियों का सेवन करने से ब्लोटिंग (पेट फूलना), गैस और पेट दर्द बढ़ सकता है। इसलिए इस दौरान डाइट में समझदारी जरूरी है।

Read More: Benefits and Side Effects of Bread: क्या रोज ब्रेड खाना सेहत के लिए हानिकारक है? जानिए फायदे और नुकसान!

आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान किन-किन सब्जियों से बचना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं।

गोभी और फूलगोभी…

पत्ता गोभी और फूलगोभी दोनों ही गैस बनाने वाली सब्जियों में आती हैं। इनका सेवन पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और ब्लोटिंग को बढ़ा सकता है। इन सब्जियों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है और पेट में भारीपन महसूस होता है।

अरबी और शकरकंद…

अरबी और शकरकंद का स्वाद भले ही अच्छा हो, लेकिन यह शरीर में गैस और कब्ज की समस्या को बढ़ाते हैं। पीरियड्स के दौरान कब्ज और पेट फूलने की परेशानी पहले से ही ज्यादा रहती है, ऐसे में इनका सेवन लक्षणों को और खराब कर सकता है।

राजमा और चना…

राजमा, चना और दालों की कुछ किस्मों में भारी प्रोटीन और फाइबर होता है। यह पचने में समय लेते हैं और गैस पैदा करते हैं। मासिक धर्म के दिनों में इनका सेवन करने से पेट दर्द और क्रैम्प्स की समस्या बढ़ सकती है।

बैंगन…

बैंगन को आयुर्वेद में ‘गर्म तासीर’ वाली सब्जी माना गया है। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाकर ब्लीडिंग को ज्यादा कर सकता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स में अत्यधिक रक्तस्राव होता है, उन्हें बैंगन खाने से बचना चाहिए।

मूली और गाजर…

मूली और गाजर भी गैस बनाने वाली सब्जियों में गिनी जाती हैं। मूली की तासीर ठंडी होती है और गाजर का अधिक सेवन हार्मोनल संतुलन पर असर डाल सकता है। यही वजह है कि मासिक धर्म में इन दोनों सब्जियों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

ज्यादा मसालेदार और तली-भुनी सब्जियां…

पीरियड्स के दौरान तली-भुनी और मसालेदार सब्जियां जैसे आलू की मसालेदार सब्जी, पराठों में भरकर बनाई जाने वाली गोभी या प्याज की सब्जी भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। मसाले पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बनते हैं, जिससे क्रैम्प्स और ज्यादा दर्द हो सकता है।

तो फिर क्या खाएं पीरियड्स में?

जहां कुछ सब्जियों से बचना चाहिए, वहीं कुछ हेल्दी ऑप्शन डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक, मेथी, सरसों और चौलाई आयरन से भरपूर होती हैं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करती हैं।

2. करेला और परवल – हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियां हैं, जो शरीर को एनर्जी देती हैं।

3. तोरी, लौकी और कद्दू – यह सब्जियां पेट को हल्का रखती हैं और पचने में आसान होती हैं।

5. सलाद और मौसमी सब्जियां – खीरा, टमाटर, चुकंदर और शिमला मिर्च शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह…

1. पीरियड्स में ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए।

2. हाइड्रेशन पर ध्यान दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

3. कैफीन (कॉफी, चाय) का सेवन कम करें, क्योंकि यह क्रैम्प्स बढ़ा सकती है।

4. हेल्दी डाइट में दही, फल और हल्की सब्जियां शामिल करें।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  दिल्ली: कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next: मराठा आरक्षण आंदोलन का दूसरा दिन: मनोज जरांगे की भूख हड़ताल जारी

Related Stories

Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.