‘Veera Raja Veera’ Music Controversy: मशहूर सिंगर ए. आर. रहमान विवादों में घिरते नजर आ रहें हैं। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का फेमस गाना ‘वीरा राजा वीरा’ को लेकर मशहूर सिंगर ए. आर. रहमान और प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज पर आरोप लगाया गया है। और इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने सिंगर रहमान पर ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने माना कि यह गाना शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाजुद्दीन और वसीफुद्दीन डागर के पिता और चाचा द्वारा रचित ‘शिवा स्तुति’ की कॉपी है।
Read More: Rajnikant And Sunil On Pahalgam Attack: ‘कश्मीर हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा’- सुनील शेट्टी
2023 में डागर परिवार ने दायर की थी याचिका…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पद्मश्री गायक फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने 2023 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया था कि फिल्म का गाना ‘वीरा राजा वीरा’ उनके पिता नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा जहीरुद्दीन डागर की रचित ‘शिवा स्तुति’ की कॉपी है। याचिका में उन्होंने गाने पर रोक और उचित क्रेडिट की मांग की थी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर करें अपडेट – कोर्ट के आदेश
सुनवाई करते हुए जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने कहा कि दोनों रचनाओं में अत्यधिक समानता है। कोर्ट ने आदेश दिए कि –
1. गाने में डागर परिवार को क्रेडिट दिया जाए
2. ₹2 करोड़ जुर्माना कोर्ट में जमा किया जाए
3. ₹2 लाख डागर परिवार को मुआवजे के रूप में दिए जाएं
4. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर गाने की जानकारी को अपडेट किया जाए
‘Veera Raja Veera’ Music Controversy: रहमान और मद्रास टॉकीज ने आरोप को किया खारिज..
ए. आर. रहमान और मद्रास टॉकीज पर लगे आरोपो को दोनों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का ‘वीरा राजा वीरा’ गीत 13वीं सदी के विद्वान नारायण पंडित आचार्य की रचना से प्रेरित है, और इसका डागर परिवार की स्तुति से कोई लेना-देना नहीं है।
‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की स्टार कास्ट और सफलता..
यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, जयम रवि, तृषा कृष्णन, प्रकाश राज, शोभिता धुलिपाला और अन्य कलाकार अहम किरदार में नजर आएं थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने इसमें नंदिनी और मंदाकिनी देवी की दोहरी भूमिका निभाई थी।

1992 में की थी करियर की शुरुआत…
ए. आर. रहमान ने 1992 में अपनी फिल्म संगीत करियर की शुरुआत की, जब मणिरत्नम ने उन्हें अपनी तमिल फिल्म “रोजा” के लिए संगीत निर्देशन का अवसर दिया। यह फिल्म और इसके संगीत को व्यापक रूप से पसंद किया गया, और इसने रहमान को एक प्रसिद्ध संगीतकार के रूप में पहचान दिलाई। रहमान ने विभिन्न भाषाओं में लगभग 2,000 गाने लिखे हैं। रहमान की संगीत शैली में शास्त्रीय, लोक और आधुनिक संगीत का मिश्रण है।
सिंगर के फेमस गाने- मशकली 2.0 , लुका छुप्पी, मां तुझे सलाम, रांझाना, रोजा इनके फेमस गानों में से हैं।
