Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • वायु शक्ति 2026: जैसलमेर की धरती पर गरजेंगे 100 से ज्यादा फाइटर जेट
  • Top Story
  • देश-विदेश

वायु शक्ति 2026: जैसलमेर की धरती पर गरजेंगे 100 से ज्यादा फाइटर जेट

Narendra Singh February 6, 2026

indian air force: सीमा के पास एक बार फिर भारतीय वायुसेना की ताकत आसमान में गूंजने वाली है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को वायुसेना अपना सबसे बड़ा और इस साल का पहला वायु सैन्य अभ्यास करने जा रही है। नाम है ‘वायु शक्ति 2026’, और इसकी मेज़बानी राजस्थान के जैसलमेर इलाके में होगी. रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास में वायुसेना अपनी लगभग पूरी ऑपरेशनल क्षमता मैदान में उतारने जा रही है, जिसमें 100 से अधिक एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे।

indian air force: वेस्टर्न और साउथ-वेस्टर्न कमांड पूरी तरह अलर्ट

वायु शक्ति 2026 में भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न और साउथ-वेस्टर्न एयर कमांड से जुड़े एयरबेस और उनके सभी प्रमुख असेट्स शामिल किए जा रहे हैं। सभी यूनिट्स को पहले ही पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। सीमा के नज़दीक होने के चलते यह अभ्यास रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

indian air force: प्रचंड भी दिखाएगा अपनी ताकत

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे लगभग सभी प्रमुख लड़ाकू विमान इस अभ्यास का हिस्सा होंगे।

  • राफेल
  • सुखोई-30 एमकेआई
  • तेजस
  • मिग-29
  • जगुआर
  • मिराज-2000
  • हॉक एयरक्राफ्ट 

अपने सटीक निशाने और युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. मिग-21 के रिटायर हो जाने के बाद यह पहला वायु शक्ति अभ्यास होगा, जिसमें यह विमान नजर नहीं आएगा.इसके साथ ही स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर प्रचंड को भी रॉकेट फायर करते हुए देखा जाएगा, जो अभ्यास का खास आकर्षण रहेगा।

काल्पनिक युद्ध जैसा माहौल, मल्टी-लेयर एयर डिफेंस

अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक युद्ध का पूरा माहौल तैयार किया जाएगा।  एयर डिफेंस की कई परतें बनाई गई हैं, जिनमें एंटी-एयरक्राफ्ट गन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, ऑपरेशनल रेडीनेस प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आकाश मिसाइल सिस्टम के साथ-साथ थलसेना की एल-70 गन भी तैनात रहेंगी, जिससे जॉइंट ऑपरेशन की ताकत दिखाई जा सके।

Also Read-वर्ल्ड हिजाब डे पोस्ट पर मेयर ममदानी घिरे: ईरान की महिलाओं से तुलना ने बढ़ाया विवाद 

सी-295 और  गरुड़ कमांडो भी उतरेंगे वॉर जोन में

इस बार वायु शक्ति अभ्यास में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। फिक्स्ड-विंग ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट यूनिट के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस और सी-295 के साथ-साथ  चिनूक, एमआई-17 और एएलएच हेलीकॉप्टर, ड्रोन और लॉयटरिंग म्यूनिशन का भी इस्तेमाल होगा। खास बात यह है कि सी-295 पहली बार नाइट असॉल्ट लैंडिंग ड्रिल को अंजाम देगा। वहीं सी-130जे छोटे रनवे पर लैंड कर गरुड़ कमांडोज़ को वॉर ज़ोन में उतारने के बाद कुछ ही मिनटों में दोबारा टेक-ऑफ करता नजर आएगा। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दो अटैक हेलीकॉप्टर इलाके की सुरक्षा संभालेंगे।

आईएसीसीएस से होगी हर पल निगरानी

पूरे अभ्यास को भारतीय वायुसेना के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) के जरिए मॉनिटर और कंट्रोल किया जाएगा. रक्षा अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह ही इस बार भी हर जेट, ड्रोन और मिसाइल मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जाएगी.थलसेना का आकाश तीर सिस्टम भी इसी नेटवर्क से जुड़ा रहेगा, जिससे एक कंप्लीट एयर पिक्चर तैयार की जाएगी और उसी आधार पर हर एरियल एंगेजमेंट किया जाएगा।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chandauli Accident News: झपकी लगने की वजह से हुआ गंभीर हादसा, 1 की मौत, 3 घायल!
Next: चाइनीज मांझा बैन योगी: चाइनीज मांझे पर योगी का सख्त रुख, यूपी में मौत अब मानी जाएगी हत्या

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.