Varun Dhawan 38th Birthday: बॉलीवुड में अपनी पर्सनैलिटी और धमदार एक्टिंग के चलते मशहूर एक्टर वरुण धवन का आज 38वॉ बर्थडे है। उनके पिता डेविड धवन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर हैं। लेकिन वरुण ने कभी पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने खुद अपनी पहचान बनाई। एक्टर का जन्म 24 अप्रैल 1987 में मुंबई में हुआ था। और वो सलमान खान को अपना आदर्श मानते हैं।
Read More: Pahalgam Terror Attack Celebrity Reaction: पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सेलिब्रिटिज का गुस्सा…
कुछ इस तरह वरुण ने मनाया बर्थडे…
वरुण धवन ने जन्मदिन मनाते हुए का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा कि- ‘मुझे अपना जन्मदिन उन लोगों के साथ मनाने का मौका मिला जो मेरे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं और यही वजह है कि मैं यहाँ हूँ। प्रशंसक। इससे मेरा दिन वाकई बन गया। इसे साथ लाने के लिए मेरी टीम को धन्यवाद’ @ishita1987
View this post on Instagram
बड़े डायरेक्टर के बेटे के बाद भी नहीं मिली लग्जरी लाइफ…
वरुण धवन बचपन में अपने परिवार के साथ छोटे से घर में रहते थे। और एक इंटरव्यू में वरुण ने बताया कि- ‘मेरे पिता जब कानपुर से मुंबई आए थे, तो हम एक बेडरूम वाले छोटे से फ्लैट में रहते थे क्योंकि पापा ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक के तौर पर की थी।
उस समय किसी भी प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा सैलरी नहीं मिलती थी। इसलिए हम सभी उस छोटे से फ्लैट में रहते थे। इन सब के बावजूद मुझे कभी गरीबी महसूस नहीं हुई, क्योंकि जिस तरह से माता-पिता ने मुझे पाला और मेरे बड़े भाई ने हमेशा सुरक्षित रखा, ऐसे में मुझे कभी यह एहसास ही नहीं हुआ कि मैं गरीब हूं।’
आगे बताया कि-
वरुण की पर्सनल कार नहीं थी वो ऑटो और बस से करते थे ट्रेवल एक इंटरव्यू में बताया था कि- “लोग सोचते हैं, कि मैं डेविड धवन का बेटा हूं, तो बचपन से ही पर्सनल कार में घूमता होऊंगा, लेकिन ऐसा नहीं है। पापा ने हमें कभी गाड़ी दी ही नहीं। मुझे जब कॉलेज जाना होता था, तो मैं सांता क्रूझ से ही ट्रेन पकड़ कर चर्चगेट जाया करता था। इतना ही नहीं, ऑटो तो मेरे लिए हमेशा से सेफ ऑप्शन रहा है। मैं ऑटो में हमेशा अपने दोस्तों के साथ ट्रैवल करता था।”

आपको बता दें वरुण जब ने इंग्लैंड में नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और उस समय वो दिन में पढ़ाई करते थे और रात को लंदन के एक नाइटक्लब में पार्ट- टाइम जॉब करते थे वहां वो शराब सर्व करने का काम करते थे।
Varun Dhawan 38th Birthday: साल 2010 में वरुण ने करियर की शुरुआत…
वरुण धवन ने अपने करियर की शुरुआत असिसटेंट के तौर पर की थी। उन्होंने फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में करण जौहर के साथ वो असिसटेंट डायरेक्टर का काम करते थे। और इस फिल्म में काजोल और शाहरुख लीड रोल में नजर आएं थे।
वरुण ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म से किया डेब्यू…
धवन ने बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और 10 महीने की ट्रेनिंग की उसके बाद एक शॉर्ट फिल्म बनाई और करण जौहर को दिखाई और वो इतने इंप्रेस हुए कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म में लीड एक्टर के रुप में चुन लिया। और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद वरुण ने लगातार 10 – 11 फिल्में हिट होती गई लेकिन 2019 में रिलीज हुई कलंक मूवी फ्लॉफ हो गई।

आखिर पिता के डायरेक्टर होने के बाद वरुण को क्यो नहीं किया लॉन्च…
पिता के डायरेक्टर होने के बाद भी वरुण धवन को किसी दूसरे डायरेक्टर की फिल्म से डेब्यू करना पड़ा। दरअसल उनके पिता ने उन्हें अपनी फिल्म से लॉन्च करने से मना कर दिया। एक इंटरव्यू ने वरुण ने बताया कि- ‘उनके पिता चाहते थे कि वह अपने बलबूते आगे बढ़ें और फिल्म इंडस्ट्री के संघर्ष को समझें’

उनकी मां ने कहा कि- ‘अगर तुम अपने पापा के भरोसे बैठे रहोगे, तो कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि वो तुम्हें लॉन्च नहीं करेंगे। इसलिए खुद बाहर निकलो और ऑडिशन दो।’
वरुण धवन की फेमस फिल्में और अपकमिंग प्रोजेक्ट…
एक्टर ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म के बाद ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘बदलापुर’, ‘अक्टूबर’ और ‘जुगजुग जियो ‘, मैं तेरा हिरो, ‘भेड़िया’, ‘कलंक’ ‘ABCD 2’ ‘स्ट्रीट डांसर 3’ ‘कुली नं. 1′ ,’ बेबी जॉन ‘ जैसी दमदार मूवी में अपनी एक्टिंग के जरिए लोगो का दिल जीता।

अपकमिंग मूवीज…
वरुण धवन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी , है जवानी तो इश्क होना है , बॉर्डर 2 मूवी में नजर आएंगे वरुण धवन नजर आएंगे।
Varun Dhawan 38th Birthday: लवलाइफ और शादी…
वरुण धवन की पत्नी नताशा बचपन से ही दोनों ने साथ पढ़ाई की और फिर वरुण धवन को नताशा से प्यार हो गया, उनको पहली बार 12वीं क्लास में पता चला कि वो नताशा से प्यार करते है। फिर उन्होंने जब नताशा को प्रपोज किया तो उन्होंने रिजेक्ट कर दिया फिर लगातर एक्टर के प्रयास और 4 बार प्रपोज करने के बाद आखिर नताशा का दिल पिघल गया और एक्टर को हां कर दिया। फिर दोनों ने 2021 में अलीबाग में शादी कर ली। अब वरुण धवन और नताशा दलाल की एक बेटी है, जिसका नाम लारा है। उन्होंने 3 जून, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।

हालांकि, वरुण ने बताया था कि उन्हें नताशा को इम्प्रेस करने के लिए खूब पापड़ बेलना पड़ा था और चार बार उनके प्रपोज़ल को नताशा ने रिजेक्ट भी कर दिया था।
