Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
Varanasi Tree Planting Record: उत्तरप्रदेश की आध्यात्मिक नगरी वाराणसी ने अब हरियाली के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। काशी की सुजाबाद-डोमरी में एक घंटे में 245103 पौधे लगाकर चीन के नाम दर्ज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा गया। इस ऐतिहासिक पल को दर्ज करने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की टीम डोमारी में मौजूद रही। इसके पहले चीन में 2018 एक घंटे में 153981 पौधे लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
1 घंटे में 245103 पौधे लगाए

चीन का तोड़ा रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने आधिकारिक घोषणा करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र सौंपा। दरअसल, नगर निगम में करीब 1 साल पहले शामिल डोमरी गांव में 350 बीघा क्षेत्र को आधुनिक ‘शहरी वन’ परियोजना के तहत विकसित किया है। इस अभियान के तहत एक घंटे में मियावाकी टेक्निक से पौधारोपण कर रिकॉर्ड बनाने की पहल की गई।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Varanasi Tree Planting Record: PM ने गोद लिया था गांव

वाराणसी से लगभग 12 किमी दूर डोमरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद बनने के बाद 2018 में ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में गोद लिया था। गांव में करीब 750 परिवार और लगभग 6000 की आबादी है। लेकिन बाद में यह गांव नगर निगम में शामिल कर लिया गया था। पौधा रोपण का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कई संगठनों के लोग पहुंचे। सुबह से ही पहुंचे लोगों ने अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर पौधा लगाया। इस दौरान प्रशासन की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
Next: शेयर बाजाऱ – एक नज़र में

Related Stories

War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
शेयर बाजाऱ - एक नज़र में
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

शेयर बाजाऱ – एक नज़र में

Rohan Umak March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.