Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर मारपीट: भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप
  • Top Story
  • देश-विदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर मारपीट: भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप

Ranu June 20, 2025

vande bharat express latest news: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच में एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 7-8 लोगों पर एक यात्री को पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये लोग उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की बबीना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजीव सिंह के समर्थक थे। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं।

सीट बदलने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मारपीट का कारण सीट बदलने को लेकर हुआ विवाद था। राजीव सिंह अपनी पत्नी कमली सिंह और बेटे श्रेयांश सिंह के साथ दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E-2 में सवार हुए थे। उनकी सीट नंबर 8 थी, जबकि उनकी पत्नी की सीट नंबर 50 और बेटे की सीट नंबर 51 थी। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग यात्री से सीट नंबर 49 को बदलने का अनुरोध किया गया, जिसे यात्री ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा और राजीव सिंह के समर्थकों ने कथित तौर पर उस यात्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में यात्री के नाक से खून निकलने की खबर है।

कांग्रेस ने की निंदा( vande bharat express latest news)

vande bharat
vande bharat

इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। X पर एक पोस्ट में कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस घटने की निंदा करते हुए लिखा, “वंदे भारत ट्रेन में बुज़ुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया — बबीना के BJP विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झाँसी स्टेशन पर पीटा! नाक से खून निकल आया… ये है ‘सुशासन’ की असलियत?” इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।

पूर्व मंत्री रावत ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

जिस वक्त ट्रेन में मारपीट हुई उस वक्त पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी उसी कोच में थे। पूर्व मंत्री ने X पर घटना के बारे में लिखा-

‘वंदे भारत (20172) में एक्जीक्यूटिव क्लास (E2) में सीट नंबर 49 पर बैठे एक व्यक्ति के साथ 7-8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की। घायल के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा। इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे।’

Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM भजन लाल शर्मा ने की मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक, भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
Next: ✨ योगिनी एकादशी 2025: जानिए पूजन विधि, महत्व और कैसे मिलेगा विष्णु का विशेष आशीर्वाद

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.