Promise Day Today: फरवरी को मोहब्बत का महिना कहा जाता है। प्रेमी जोड़े इस फरवरी महिने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्यार और दोस्ती के उत्सव के रुप में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन वैंलेटाइन डे के पहले 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरु हो जाता है, जिसमें हर दिन खास होता है। आज वैंलेटाइन वीक का पांचवा दिन है, इस दिन प्रेमी जोड़े प्रॉमिस डे के रुप में इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। जब पार्टनर्स एक-दूसरे से वफादारी और हर हाल में साथ निभाने का, हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं। हर साल प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जाता है।
अगर आप अपनी गर्लफ्रैंड या पत्नी का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहते तो आज अपनी दिलरुबा से ये 5 वादे जरुर करें।

पहली प्राथमिकता अपने पॉर्टनर को बनाने का वादा
हर रिश्ते में एक लड़की चाहती है कि, वो अपने पॉर्टनर की पहली प्रिऑरिटी हो। यही लड़के भी चाहते हैं कि उसकी पार्टनर के लिए वो पहले इंसान हो। किसी रिश्ते में रह रहे दो लोग जब एक – दूसरे के साथ ही खुशी और दुख सब बांटने लगते हैं। कुछ भी हो पहले अपने पार्टनर को ढ़ूढ़ते हैं। तो ऐसे लोगों के लिए उनके पार्टनर उनकी प्राथमिकता होते हैं। एक बार दोनों को इस बात का विश्वास हो जाएगा, तो फिर यह रिश्ता कभी नहीं टूटेगा।
आपकी खुशी मेरी जिम्मेदारी
जब रिश्ते में दोनों एक-दूसरे की खुशी को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, तो किसी भी बंधन को तोड़ नहीं सकते और वो रिश्ते अपने आप मजबूत हो जाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को खुश देखना चाहते हैं तो उनसे वादा करें की उनकी खुशियों की जिम्मेदारी आपकी है।
अगर कभी झगड़ा भी हो गया किसी बात पर तो आप इगो साइड में रखकर उनसे माफी मांगेंगे। अगर आपका पार्टनर दूर जाने को भी कहेगा तो भी आप उसका साथ नहीं छोड़ेंगे।

हर मुश्किल में होंगे साथ
जिंदगी में चाहे कैसा भी समय हो। अच्छे और बुरे दोनों दौर में अपने पार्टनर का साथ देंगे। वही सच्चा प्यार है जो हर तूफान में साथ निभाए। अपने पार्टनर से वादा करें कि चाहे हालात जैसे भी हों, आप उनका हाथ थामे रहेंगे और उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी व्यस्त हो उन्हें कभी इग्नोर नहीं करेंगे।
पार्टनर में कोई बदलाव करने की कोशिश नहीं करेंगे
यह वादा करना भी जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को वो जैसे हैं वैसे ही उन्हें स्वीकार करेंगे। अक्सर लोग अपने पार्टनर को हिसाब से बदलना चाहते हैं। लेकिन इससे रिश्ते में दूरियां आती हैं। आपका पार्टनर रिश्ते में खुद को खोता हुआ महसूस करता है। फिर रिश्ते में रहकर भी वो खुश नहीं रहता। इसलिए आपका पार्टनर जैसा है उसे वैसे एक्सेप्ट करें। कुछ उनके पसंद का आप करें कुछ आपके पसंद का वो।

आपके सपने मेरे होंगे
एक मजबूत रिश्ते में पार्टनर के सपने भी आपके लिए उतने ही अहम होते हैं, जितने आपके खुद के सपने होते हैं। इस प्रॉमिस डे पर वादा करें कि -आप उनके सपनों को पूरा करने में उनका पूरा साथ देंगे। उन्हें किस बात से खुशी मिलती है इस बात का ख्याल रखेंगे। उन्हें एहसास दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं। उन्हें महसूस हो कि आप उनके लिए सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम है। कोई साथ हो या ना हो जिंदगी के हर पड़ाव में आप साथ रहें।
