Valentine gift for girlfriend: प्यार का मौसम आने वाला है, कुछ लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। लेकिन कुछ लोग मायूस भी होंगे क्यूंकि उनके पास गर्लफ्रेंड नहीं है , खैर मायूस न हों क्यूंकि गुलाब जामुन में भी कहां गुलाब होता है।
वहीं जिनके पास गर्लफ्रेंड हैं, उनको इस कंफ्यूजन में नींद नहीं आती की गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन पर क्या तोहफा दें, तो चलिए हम बतातें हैं.
Valentine gift for girlfriend: गुलदस्ता-
गर्लफ्रेंड को सबसे ज्यादा दिया जाने वाला तोहफा गुलाब है लेकिन शायद इससे बात नहीं बनने वाली, लेकिन फिर भी फूलों का गुलदस्ता दे कर आप प्यार जता सकतें हैं, ये एक तो जेब पर भारी नहीं पड़ता और प्रेमिका के भी खुश हो जाती है।
Also Read-ऑनलाइन डेटिंग के खतरे: ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर खराब न हो जाए लाइफ! जानिए खतरे..

Valentine gift for girlfriend: इत्र/ परफ्यूम-
प्रेमिका के बालों की भीनी भीनी सी खुशबू तो शायद ही किसी इत्र या परफ्यूम में हो , लेकिन प्रेमिका के लिए ये एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है।
Also Read-Flower Seeds For Health: इस फूल के बीज खाने से बॉडी को मिलते हैं कई लाभ!

घड़ी-
गर्लफ्रेंड तो सबसे ज्यादा समय देने पर ही खुश होती है , लेकिन समय देखने के लिए आप अपनी प्रेमिका को घड़ी भी गिफ्ट कर सकतें हैं, अब घड़ी कौनसी लेनी है ये तो आपको ही सोचना पड़ेगा , जाहिर सी बात है गर्लफ्रेंड आपकी है।
स्किनकेयर सेट-
प्रेमिका की स्किन और लुक्स की परवाह करना तो बॉय फ्रेंड की ही जिम्मेदारी होनी चाहिए , इसीलिए आप चाहें तो स्किनकेयर सेट भी अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर सकतें हैं .
चॉकलेट-
‘कुछ मीठा हो जाये’ जैसी टैग लाइंस तो आपने सुनी ही होगी , तो क्यूं न कुछ मीठा हो जाये .
ग्रीटिंग कार्ड्स –
कुछ बातें जो आप आमने – सामने नहीं कर सकतें , उसे आप चाहें तो ग्रीटिंग कार्ड्स में लिख कर दे सकतें हैं।

हैंडमेड गिफ्ट –
अब अगर सबसे बेशकीमती गिफ्ट की बात करें जो किसी लड़की के लिए हो सकती हैं। तो अगर कुछ भी समझ न आये तो हैंडमेड गिफ्ट बनाकर दें।
