Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Valentine Day Week: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का सबसे रोमांटिक हफ्ता, जानिए कब कौन-सा दिन!
  • Lifestyle

Valentine Day Week: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का सबसे रोमांटिक हफ्ता, जानिए कब कौन-सा दिन!

Hema Gupta February 6, 2026

Valentine Day Week: फरवरी को मोहब्बत का महिना कहा जाता है। प्रेमी जोड़े इस फरवरी महिने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्यार और दोस्ती के उत्सव के रुप में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है।

विशेष रुप से यह दिन प्रेमी जोड़े ही सेलिब्रेट करते है। यह दिन अपने प्रियतम के साथ बिताने का होता है। यह प्रेमियों के लिए एक बहेतरीन अवसर होता है। यह दिन है अपने रिश्तों को बचाने उसे मजबूत बनाने और नए रिश्ते को शुरु करने का होता है।

7 फरवरी से शुरु होगा वैलेंटाइन वीक

इस साल का सबसे रोमॉटिंग वीक जिसे वेलेंटाइन वीक कहते है। वह 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। इस दौरान प्रेमी अपने जज़्बातों को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं। और हर दिन एक विशेष महत्व रखता है। तो आइए जानते हैं वेलेंटाइन वीक के बारे में विस्तार से, और कैसे यह प्रेम और रिश्तों को और भी खास बना देता है।

1. 7 फरवरी: रोज डे (Rose Day)

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। प्यार के जश्न की शुरुआत फूलों से करने से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके हर रंग का अपना अलग अर्थ होता है। लाल रंग प्यार का प्रतीक है, पीला दोस्ती का, गुलाबी तारीफ का और सफेद पवित्रता का। गुलाब का फूल या गुलदस्ता किसी के प्रति प्यार जताने का एक खूबसूरत तरीका है। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए आप अपने प्रिय को गुलाब के साथ एक प्यारा सा नोट लिखकर भी दे सकते हैं।। गुलाब देने से आप न केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, बल्कि यह रिश्ता और भी खास बना देता है।

2. 8 फरवरी: प्रपोज डे (Propose Day)

प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाया जाता है। प्रपोज डे वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इस दिन लोग अपने क्रश या प्रेमी अपने साथी से प्यार का इज़हार करते हैं या फिर शादी के लिए प्रपोज़ करते हैं। यह एक खास दिन है जब लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एक कदम उठाते हैं।

3. 9 फरवरी: चॉकलेट डे (Chocolate Day)

चॉकलेट डे 9 फरवरी को मनाया जाता है। चॉकलेट एक ऐसा उपहार है जो हर किसी को पसंद आता है, चाहे वो बच्चा हो या बड़ा। इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या लव इंटरेस्ट को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। और अपने प्यार का इज़हार करते हैं। चॉकलेट की मिठास और उसका स्वाद इस दिन को और भी मीठा बना देता है।

choclate day

4. 10 फरवरी: टेडी डे (Teddy Day)

टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है और यह बच्चों और युवाओं के बीच एक बहुत ही प्यारा दिन होता है। यह वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन है। इस दिन प्यार में पड़े लोग अपने प्रिय को प्यारे-प्यारे टॉयज या टेडी बियर से सरप्राइज करते हैं। और यह रिश्तों में क्यूटनेस और गर्मजोशी लाता है। यह एक बहुत ही प्यारा तरीका होता है,अपने प्यार जताने का।

5. 11 फरवरी: प्रॉमिस डे (Promise Day)

वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे के तौर पर सेलिब्रेट जाता है। प्रॉमिस डे पर लोग एक-दूसरे का ख्याल रखने, अपने रिश्ते को मजबूत करने, एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने और हर मुश्किल में एक-दूसरे साथ देने का वादा करते हैं। यह कमिटमेंट अपने प्रिय के प्रति प्यार जताने का एक शानदार तरीका भी है।

6. 12 फरवरी: हग डे (Hug Day)

हग डे 12 फरवरी को मनाया जाता है ये वेलेंटाइन वीक का छठा दिन है। हग करने का मतलब गले लगना है। ये एक सुकून देने वाला जेस्चर है। हग डे पर प्यार में डूबे लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इसमें तनाव कम करने, खुशी बढ़ाने और संबंधों को मजबूत करने की शक्ति होती है। गले लगने से अपनेपन और सुरक्षा की भावना बढ़ती है।

7. 13 फरवरी: किस डे (Kiss Day)

किस डे 13 फरवरी या यूं कहे वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले मनाया जाता है। ये वीक का सबसे रोमांटिक दिन है। इस दिन प्यार में पड़े लोग अपने प्रिय को किस करके अपना प्यार जाहिर करते हैं और रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। यह दिन प्यार और स्नेह का जश्न है।

8. 14 फरवरी: वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day)

वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, और यह वेलेंटाइन वीक का सबसे प्रमुख दिन होता है। इस दिन हर किसी की नजर अपने प्रियतम पर होती है। लोग इस दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका को गिफ्ट्स, कार्ड्स, फूल और विशेष प्रकार के तोहफे देकर उन्हें अपना प्यार और स्नेह व्यक्त करते हैं। यह दिन पूरी दुनिया में प्रेमियों के बीच रिश्तों को और भी मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Govinda Manager Reacts To Money Trouble: मैनेजर ने गोविंदा के दिवालिया होने का किया खुलासा!
Next: Film Ghooskhor Pandat Controversy: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल पर विवाद, प्रोड्यूसर ने दी सफाई!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.