Valentine Day Week Start: वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को हर साल पूरी दुनिया में प्यार और दोस्ती के उत्सव के रुप में मनाया जाता है। यह दिन खासकर अपने प्रियतम के साथ बिताने के लिए होता है। यह प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर होता है अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का।
Read More: CM Mohan IPS MEET 2025 Launch: आज IPS MEET 2025 का सीएम डॉक्टर मोहन यादव करेंगे शुभारंभ..
वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। इस दौरान प्रेमी अपने जज़्बातों को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं। और हर दिन एक विशेष महत्व रखता है। तो आइए जानते हैं वेलेंटाइन वीक के बारे में विस्तार से, और कैसे यह प्रेम और रिश्तों को और भी खास बना देता है।
1. 7 फरवरी: रोज डे (Rose Day)
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। प्यार के जश्न की शुरुआत फूलों से करने से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके हर रंग का अपना अलग अर्थ होता है। लाल रंग प्यार का प्रतीक है, पीला दोस्ती का, गुलाबी तारीफ का और सफेद पवित्रता का। गुलाब का फूल या गुलदस्ता किसी के प्रति प्यार जताने का एक खूबसूरत तरीका है। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए आप अपने प्रिय को गुलाब के साथ एक प्यारा सा नोट लिखकर भी दे सकते हैं।। गुलाब देने से आप न केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, बल्कि यह रिश्ता और भी खास बना देता है।

2. 8 फरवरी: प्रपोज डे (Propose Day)
प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाया जाता है। प्रपोज डे वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इस दिन लोग अपने क्रश या प्रेमी अपने साथी से प्यार का इज़हार करते हैं या फिर शादी के लिए प्रपोज़ करते हैं। यह एक खास दिन है जब लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एक कदम उठाते हैं।

3. 9 फरवरी: चॉकलेट डे (Chocolate Day)
चॉकलेट डे 9 फरवरी को मनाया जाता है। चॉकलेट एक ऐसा उपहार है जो हर किसी को पसंद आता है, चाहे वो बच्चा हो या बड़ा। इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या लव इंटरेस्ट को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। और अपने प्यार का इज़हार करते हैं। चॉकलेट की मिठास और उसका स्वाद इस दिन को और भी मीठा बना देता है।

4. 10 फरवरी: टेडी डे (Teddy Day)
टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है और यह बच्चों और युवाओं के बीच एक बहुत ही प्यारा दिन होता है। यह वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन है। इस दिन प्यार में पड़े लोग अपने प्रिय को प्यारे-प्यारे टॉयज या टेडी बियर से सरप्राइज करते हैं। और यह रिश्तों में क्यूटनेस और गर्मजोशी लाता है। यह एक बहुत ही प्यारा तरीका होता है,अपने प्यार जताने का।

5. 11 फरवरी: प्रॉमिस डे (Promise Day)
वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे के तौर पर सेलिब्रेट जाता है। प्रॉमिस डे पर लोग एक-दूसरे का ख्याल रखने, अपने रिश्ते को मजबूत करने, एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने और हर मुश्किल में एक-दूसरे साथ देने का वादा करते हैं। यह कमिटमेंट अपने प्रिय के प्रति प्यार जताने का एक शानदार तरीका भी है।

6. 12 फरवरी: हग डे (Hug Day)
हग डे 12 फरवरी को मनाया जाता है ये वेलेंटाइन वीक का छठा दिन है। हग करने का मतलब गले लगना है। ये एक सुकून देने वाला जेस्चर है। हग डे पर प्यार में डूबे लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इसमें तनाव कम करने, खुशी बढ़ाने और संबंधों को मजबूत करने की शक्ति होती है। गले लगने से अपनेपन और सुरक्षा की भावना बढ़ती है।

7. 13 फरवरी: किस डे (Kiss Day)
किस डे 13 फरवरी या यूं कहे वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले मनाया जाता है। ये वीक का सबसे रोमांटिक दिन है। इस दिन प्यार में पड़े लोग अपने प्रिय को किस करके अपना प्यार जाहिर करते हैं और रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। यह दिन प्यार और स्नेह का जश्न है।

8. 14 फरवरी: वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day)
वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, और यह वेलेंटाइन वीक का सबसे प्रमुख दिन होता है। इस दिन हर किसी की नजर अपने प्रियतम पर होती है। लोग इस दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका को गिफ्ट्स, कार्ड्स, फूल और विशेष प्रकार के तोहफे देकर उन्हें अपना प्यार और स्नेह व्यक्त करते हैं। यह दिन पूरी दुनिया में प्रेमियों के बीच रिश्तों को और भी मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है।
Valentine Day Week Start: वेलेंटाइन डे का महत्व
वेलेंटाइन डे का जश्न प्रेम और मित्रता भी होता है। इस खास दिन को कपल डेट पर जाकर, एक-दूसरे को तोहफे देकर, साथ में क्वालिटी टाइम बिताकर या सरप्राइज देकर सेलिब्रेट करते हैं। यह उन सभी लोगों के लिए एक प्यारा अवसर होता है जो अपने पार्टनर को खुश रखना चाहते हैं और उनके साथ प्यार की गहरी यात्रा पर चलना चाहते हैं।
संत वैलेंटाइन से जुड़ी है कहानी
वैलेंटाइन डे को मनाने की कहानी रोम के एक संत वैलेंटाइन से जुड़ी हुई है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर सैनिक प्यार करने लगेंगे,तो उनका मन काम से भटक जाएगा और इससे रोम की सेना कमजोर होगी। यही वजह थी कि उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर भी रोक लगा रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी।
संत वैलेंटाइन को मिली फांसी की सजा
संत वैलेंटाइन ने लोगों की शादियां करवाकर राजा क्लाउडियस की धारणा को गलत साबित किया, जिसकी वजह से रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। इसके बाद 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई और उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन के बाद से ही रोम समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को प्यार का दिन मनाने का प्रचलन शुरू हुआ जो आज भी जारी है।
