Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं
  • देश-विदेश

Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

Aditya Mishra June 24, 2025

मूसलाधार बारिश से भूस्खलन, बैटरी कार मार्ग पूरी तरह बाधित

Vaishno Devi landslide 2025: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के कटरा से है जहां बीते सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद माता वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते पर भारी भूस्खलन हुआ। बतादें कि अर्धकुमारी से भवन तक का बैटरी कार मार्ग हिमकोटि के पास मलबा गिरने से पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी गिरने के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई।

श्राइन बोर्ड ने बैटरी कार सेवा पर लगाई अस्थाई रोक

बतादें कि भूस्खलन के बाद श्राइन बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैटरी रिक्शा और कार सेवा को अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक पैदल मार्ग से माता के दर्शन के लिए कहा गया है। हालात सामान्य होने तक यह मार्ग बंद रहेगा।

JCB मशीनों से राहत कार्य जारी, जल्द बहाली की उम्मीद

घटना की जानकारी मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जेसीबी और मजदूरों की टीमें भेज कर रास्ता साफ कराने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

read more: भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS

श्रद्धालुओं से धैर्य और सहयोग की अपील

श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष सहायता प्रदान करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 पारंपरिक मार्ग पर बढ़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट

Vaishno Devi landslide 2025: बैटरी कार मार्ग बंद होने के चलते अब सारा दबाव पुराने पैदल मार्ग पर आ गया है। इससे वहां भीड़ बढ़ गई है। प्रशासन ने मौसम पर लगातार नजर बनाए रखी है और वैष्णो देवी यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

watch now: माँ वैष्णो देवी मार्ग पर भयानक भूस्खलन! लगातार बारिश से रास्ता मलबे में तब्दील,बैटरी वाले वाहन पर रोक

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami Emergency Anniversary Even: 25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मान समारोह
Next: Benefits Of Onion: प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जानिए इसके फायदे…

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.