Vadgaon palanpur sadak hasda : बाइक और ट्रक में हुई जोर दार टक्कर
Vadgaon palanpur sadak hasda : खबर गुजरात के वडगांव-पालनपुर हाईवे की है जहां खरोड़िया चौराहे पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार आईसर ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
बाइक चालक को आई गंभीर चोट

Vadgaon palanpur sadak hasda:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वडगांव से पालनपुर की ओर जा रही आईसर ट्रक जब खरोड़िया चौराहे पर पहुंची, तो राइट टर्न लेने के दौरान सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। बाइक बड़गांव की ओर जा रही थी, तभी दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं।
घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी
Vadgaon palanpur sadak hasda: घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पहले घायल को वडगांव के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत पालनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वडगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
वडगांव, गुजरात-मोहन भाटिया, संवाददाता
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
Read More:- PACL Scam : राजस्थान के पूर्व मंत्री खाचरियावास के घर ED की रेड, 19 ठिकानों पर छापा
Watch Now:- Nation Mirror सरकार से करता है अपील ‘अवैध को करें वैध
