मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

राजनीतिक हलचल मसूरी में

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

मसूरी में चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा ने अपनी दावेदारी पेश की और विकास परियोजनाओं पर जोर दिया।

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील उनियाल गामा |

मसूरी में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील उनियाल गामा के मसूरी दौरे ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है। सुनील उनियाल ने खुलकर मसूरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दावा ठोकते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

पटरी व्यापारियों से मुलाकात 

मसूरी पहुंचकर उन्होंने शहीद स्थल पर लंबे समय से धरने पर बैठे पटरी व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

“टिकट मिला तो भारी मतों से जीतेंगे”

सुनील उनियाल ने कहा कि उन्होंने भाजपा से मसूरी सीट के लिए अपनी दावेदारी रखी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी। उन्होंने दावा किया कि मसूरी विधानसभा सीट भाजपा की मजबूत सीट है और यहां से जिसे भी पार्टी टिकट देगी, वह भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

विकास पर फोकस

उनियाल ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद मसूरी में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में शहर की व्यवस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है। गामा ने बताया कि मसूरी-गुरुकुल मार्ग को शुरू करने, वैकल्पिक सड़कों की तलाश और पार्किंग निर्माण को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है।

PM-CM के विजन का जिक्र

उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा मसूरी के विकास को लेकर किए गए जिक्र का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन नगरी को और व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीर हैं। साथ ही पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की भी सराहना की।

विपक्ष पर तंज

गामा ने कहा कि विपक्ष के आरोपों से भाजपा को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर काम करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में उत्तराखंड में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

झारखण्ड सीएम सोरेन ने SIR को बताया BJP का चालाक हथियार; कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन ने SIR को बताया BJP का चालाक हथियार; कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने BJP पर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया, और SIR प्रक्रिया को कुटिल हथियार कहा।

CM डॉ यादव ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण,सागर को दी 63.41 करोड़ की सौगात

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण,सागर को दी 63.41 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में विकास कार्यों और महिला आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने कौरवों से कांग्रेस की तुलना करते हुए आरक्षण का वादा किया।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी हिंसा और EVM खराबी की घटनाएं

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी हिंसा और EVM खराबी की घटनाएं

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों में हिंसा और EVM खराबी की खबरें। बंगाल में BJP और TMC के बीच झड़पें, अमित शाह ने भी जानकारी ली।

“बंगाल में भाजपा के पक्ष में ‘एकतरफा माहौल”, हरियाणा CM सैनी ने किया दावा

हरियाणा

“बंगाल में भाजपा के पक्ष में ‘एकतरफा माहौल”, हरियाणा CM सैनी ने किया दावा

Haryana CM Naib Saini claims a visible pro-BJP wave in West Bengal and anticipates a similar rise in Punjab, citing public dissatisfaction with current governments.