Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Monsoon 2025 preparedness Uttarakhand: मानसून 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, तैयारियों पर देहरादून में कार्यशाला आज
  • उत्तराखंड

Monsoon 2025 preparedness Uttarakhand: मानसून 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, तैयारियों पर देहरादून में कार्यशाला आज

Aditya Mishra May 31, 2025

 मानसून सत्र से पहले सतर्कता बढ़ी

Monsoon 2025 preparedness Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। आपदाओं से बचाव और समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों की रूपरेखा बनाई जा रही है। इसी क्रम में एक अहम कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से 31 मई 2025 को “Monsoon-2025: Preparedness” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य मानसून से पूर्व सभी विभागों को आपसी समन्वय और तैयारियों के लिए प्रशिक्षित करना है।

read more: ‘जिन्न को खुश करने दुल्हन की तरह सजकर आओ’

 सभी रेखीय विभाग होंगे शामिल

इस कार्यशाला में विभिन्न रेखीय विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रयास किए जा सकें। कार्यशाला में जल, सिंचाई, ऊर्जा, स्वास्थ्य, परिवहन और नगर विकास जैसे विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

कार्यशाला का आयोजन देहरादून के हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल ‘द सॉलिटेयर’ में किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आपदा प्रबंधन को लेकर संवेदनशीलता

Monsoon 2025 preparedness Uttarakhand: राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा से पहले से तैयारी हो, जिससे जनहानि और संपत्ति नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। यह कार्यशाला इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विभागीय तालमेल और जागरूकता को बढ़ाएगी।

Read more: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
Next: भारत के ‘टाइगर मैन’ वाल्मिक थापर का निधन : बाघों के लिए उनकी अविस्मरणीय विरासत  

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.