Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर बवाल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
  • देश-विदेश

उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर बवाल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Shital Sharma January 2, 2026

Bihar Girls Remark: ‘बिहार में 20–25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ 

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर ऐसा बयान सामने आया है, जिसने न सिर्फ सियासी गलियारों में बल्कि समाज के हर वर्ग में नाराजगी पैदा कर दी है. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं ।

uttarakhand-minister-husband-bihar-girls-statement-controversy

Bihar Girls Remark: मंच से किया शर्मनाक बयान

यह मामला अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट का है,भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गिरधारी लाल साहू एक युवा कार्यकर्ता से उसकी शादी को लेकर मजाक करते हैं. वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं

लड़की हम तुम्हारे लिए बिहार से ले आते हैं। बिहार में 20–25 हजार में मिल जाती है

इतना ही नहीं, वे आगे उस कार्यकर्ता से कहते हैं कि वह उनके साथ चले, वे उसकी शादी करवा देंगे. यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग असहज होते नजर आते हैं, जबकि वीडियो सामने आने के बाद विवाद और तेज हो गया ।

विपक्ष और सहयोगी दलों का तीखा विरोध

इस बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंत्री के पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं बिहार बीजेपी के नेताओं ने भी बयान से खुद को अलग करते हुए नाराजगी जाहिर की है बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बयान को “फूहड़ और अस्वीकार्य” बताया  उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस तरह वस्तु की तरह पेश करना गलत सोच को दर्शाता है और पार्टी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती

जैसे-जैसे विरोध तेज हुआ, गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान पर माफी मांग ली। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि सिर्फ माफी से बात खत्म नहीं होती, बल्कि ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई इस तरह की सोच सार्वजनिक मंच से न रखे।

महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

मामला बढ़ने के बाद बिहार महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है, महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू को नोटिस भेजा जाएगा और उनसे पूरे मामले में जवाब मांगा जाएगा ।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर की सड़कों पर उतरे जवान और टैंक, आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू, पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर परेड
Next: भारत का युवा जाग चुका है, देश को समर्थ बनाना चाहता है: युवाओं से बोले सरसंघचालक मोहन भागवत

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.