Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Heavy Rainfall Alert: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का खतरा, 9 जुलाई तक भारी बरसात की चेतावनीप्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Heavy Rainfall Alert: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का खतरा, 9 जुलाई तक भारी बरसात की चेतावनीप्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी

Aditya Mishra July 6, 2025

Uttarakhand Heavy Rainfall Alert: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है… बतादें कि मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर रविवार को पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गढ़वाल और कुमाऊं के जिलों में विशेष अलर्ट

गढ़वाल मंडल के देहरादून, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले तथा कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

read more: उत्तराखंड में जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान, बढ़ा पर्यटकों का रुझान

आने वाले तीन दिन बेहद संवेदनशील

मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 जुलाई के लिए भी चेतावनी जारी की है। 7 जुलाई को बारिश का पैटर्न लगभग 6 जुलाई जैसा रहेगा, जबकि 8 जुलाई को मानसून और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। 9 जुलाई को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश होने की आशंका है।

पहाड़ी जिलों में जनजीवन प्रभावित

लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कई सड़कें भूस्खलन और जलभराव की वजह से बंद हो गई हैं। इन जिलों में लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

 सेब की फसल को नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

Uttarakhand Heavy Rainfall Alert: उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के कारण सेब की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचा है। बागवानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान मौसम की मार से परेशान हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

read more: सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम धामी ने दिखाया सख्त रुख, दो मुकदमे दर्ज

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरदोई: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील संडीला में जनसुनवाई, भूमि विवादों के निस्तारण के निर्देश
Next: Shraddha Kapoor Video Viral: श्रद्धा कपूर का फनी वीडियो वायरल, वीडियो देख फैंस नहीं रोक पाएं हंसी!

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.