Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ

Shital Sharma March 15, 2025

 चंपावत को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में उठाया बड़ा कद

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के ठूलीगाड़ में विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने मां पूर्णागिरि के चरणों में नमन करते हुए प्रदेश में शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार मेले को पूरे वर्ष संचालित करने के लिए संकल्पित है और इसके लिए स्थायी बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें स्मार्ट कंट्रोल रूम और सीसीटीवी निगरानी तंत्र की स्थापना, सेलागाड़ में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन, लादीगाड़ में पंपिंग पेयजल योजना, और रोपवे निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्णागिरि को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन सर्किट में बदलने की योजना का भी उल्लेख किया, जो आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों को भी जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि चंपावत जिला संस्कृति, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है और सरकार इसे एक अग्रणी धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि टनकपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक आईएसबीटी बनाया जा रहा है और चंपावत में मल्टीलेवल पार्किंग की संख्या 11 से बढ़ाकर 13 की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी विकास कार्यों की जानकारी दी, जिनमें 55 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर, 20 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 15 करोड़ की लागत से आयुष अस्पताल और 28 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज का नया भवन भी तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा के साथ-साथ चंपावत के अन्य धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करें और यहां की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव लें।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्मी और बारिश का कॉकटेल: 10 राज्यों में भीषण गर्मी, 9 में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी!
Next: MP Police holi celebration:  मप्र पुलिस ने खेली होली,जमकर उड़ाए गुलाल

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.