किसानों, महिलाओं पर फोकस
CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, और पिछड़े वर्ग पर विशेष फोकस किया।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
CM ने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, और उद्योग के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। ये देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी लाभकारी होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।
बजट में हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना है। प्रदेश के परिपेक्ष में बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया, जो विकास के लिए जरूरी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2025–26 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
लोकल से ग्लोबल की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह बजट… pic.twitter.com/KojVcLnckC
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 1, 2026
पर्वतीय राज्यों को फायदा
CM Dhami Budget Praise: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। उत्तराखंड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केंद्र सरकार का पूरी तरह सहयोग करेगी। यह बजट न केवल देश की आर्थिक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी विकास के अवसर देगा।
