
TMC पर निशाना
इससे पहले CM धामी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ममता बनर्जी सरकार के दौरान राज्य के लोगों को कई सालों से “दमन, डर और भ्रष्टाचार” का सामना करना पड़ा है। CM धामी ने कहा कि बंगाल के लोग अब राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार हैं और BJP राज्यव्यापी संपर्क अभियान के तहत हर गांव तक पहुंच रही है।
हर गांव तक पहुंच रही BJP
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, बंगाल के लोगों ने लंबे समय तक दमन झेला है। यहां लोगों को डर, भ्रष्टाचार और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था का सामना करना पड़ा। ‘परिवर्तन यात्रा’ 9 अलग-अलग स्थानों से निकाली जा रही है। यहां के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। BJP हर गांव तक पहुंच रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में डबल इंजन की सरकार बन रही है।

‘लोगों ने बहुत कष्ट झेला’
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर CM धामी ने कहा कि इस सरकार के दौरान बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेला है। कई लोगों ने सिर्फ वोट डालने के कारण अपनी जान गंवा दी। जो लोग संविधान में भरोसा रखते हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और धमकाया जा रहा है।
अवैध घुसपैठ को लेकर चिंता
धामी ने प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को बढ़ावा दिया गया और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को वोट बैंक के लिए बसाया गया। अब जब चुनाव आयोग SIR के जरिए उनकी पहचान कर रहा है, तो TMC को परेशानी हो रही है।
युवाओं को कर्मवीर बनाने के बजाय केवल झूठे वायदे दिए जा रहे हैं। स्थिति इतनी चिंताजनक है कि पूरे पश्चिम बंगाल में 8200 से अधिक स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे भविष्य की नींव ही कमजोर की जा रही है। किसान और उद्योग दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं सीमा पार से लगातार हो रही अवैध… pic.twitter.com/OZD7miQkXo
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 5, 2026
CM Dhami Parivartan Yatra: ‘परिवर्तन यात्रा’
बता दे, ‘परिवर्तन यात्रा’ 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चलाया जा रहा एक राज्यव्यापी अभियान है। इसके तहत बंगाल में लगभग 5,000 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी, जिसमें 63 बड़ी रैलियां और 282 छोटी सभाएं आयोजित की जाएगी।
