Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा, UCC संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी
  • उत्तराखंड

CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा, UCC संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी

himani Shrotiya January 15, 2026
CM Dhami UCC Amendment: उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 2 बड़े और अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने एक तरफ समान UCC अध्यादेश 2025 में संशोधन को मंजूरी दी, वहीं 2015 से पहले नियुक्त उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन देने का फैसला किया गया।

19 प्रस्तावों पर चर्चा 

करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें कर्मचारियों, न्यायिक व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर, विधानसभा सत्र और पर्यटन से जुड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों को उत्तराखंड सरकार के अहम नीतिगत निर्णयों में माना जा रहा है। उपनल कर्मियों से जुड़ा निर्णय लंबे समय से लंबित था, जबकि UCC अध्यादेश में संशोधन को लेकर भी कैबिनेट स्तर पर स्पष्ट रुख अपनाया गया है।

CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा
CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा

CM Dhami UCC Amendment: इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

होमस्टे योजना का लाभ 

कैबिनेट बैठक में होमस्टे योजना को लेकर अहम फैसला लिया। तय किया गया है कि इस योजना का लाभ अब केवल स्थानीय लोगों को ही मिलेगा। सरकार का उद्देश्य पर्यटन से होने वाले लाभ को सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंचाना है।

समान कार्य–समान वेतन

कैबिनेट ने साल 2015 से पहले नियुक्त किए गए उपनल कार्मिकों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने का फैसला लिया। इस फैसले से राज्य के करीब 7000 उपनल कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि उपनल के तहत नियुक्तियों में पूर्व सैनिकों यानी एक्स-सर्विसमैन को पहले की तरह प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

समान नागरिक संहिता अध्यादेश 

कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता अध्यादेश 2025 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। संशोधन के बाद अध्यादेश से जुड़े प्रावधानों में आवश्यक बदलाव लागू होंगे । यह फैसला कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है।

रोपवे, टनल और ऑटोमेटेड पार्किंग 

CM Dhami UCC Amendment: उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए कैबिनेट ने BRIDCUL को अधिकृत किया है। रोपवे, टनल और ऑटोमेटेड पार्किंग जैसी परियोजनाओं की जिम्मेदारी अब BRIDCUL के पास होगी, जिससे शहरी और पर्यटन के क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है।

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बच्चे ने ऐसी क्या की फरमाइश की ठहाके मारने हंसने लगे CM योगी
Next: चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM नीतीश, दिखा NDA का बल

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.