cm dhami cabinet meeting: देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बजट सत्र से पहले अहम कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे लगभग 1 लाख 11 हजार करोड़ के आकार में पेश करने का फैसला लिया, जो पिछले साल की तुलना में करीब 10% ज्यादा होगा। बजट में जरूरी संशोधनों के लिए मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया गया है।

cm dhami cabinet meeting: इन प्रस्तावों को मंजूरी
बैठक में कुल 32 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से
- नई मौन नीति को मंजूरी
- शहरी विकास विभाग में नए पदों का सृजन
- देहरादून के साथ हल्द्वानी में GST अपीलीय अधिकरण की अतिरिक्त पीठ स्थापित
- सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना-2026 को स्वीकृति मिली।
- UIIDB में 14 नए पद सृजित
- शोध प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ा
- छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी सुविधा
- वन विभाग भर्ती नियमों में संशोधन
- नगर निगमों में पर्यावरण अभियंता नियुक्त होंगे
- मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति
- विशेष शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति
- बच्चों के पोषण आहार में सुधार
- गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण में सुधार
- लोक सेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी
आगामी बजट सत्र से पहले लिए गए इन फैसलों को प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने, नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने और कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
