
भीमताल में खाई में गिरी बस, 25 लोग सवार थे, 4 की मौत
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर अमदाली के पास 1,500 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 27 लोग सवार थे। फिलहाल चार लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
उत्तराखंड : पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस भीमताल के पास करीब 300 फुट गहरी खाई में गिरी। अब तक 3 यात्रियों की मौत हुई, कई घायल हैं। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। ये हादसा एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ। pic.twitter.com/wpQ9PGu5MC
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) December 25, 2024
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तंत्र मौके पर पहुंचा और बचाव व राहत कार्य चलाया। घायलों को घाटी से निकालना काफी मुश्किल होता जा रहा है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोग रस्सियों और कंधों से बचा रहे हैं।
वहीं हल्द्वानी के लिए 15 एंबुलेंस भेजी गई हैं। रेस्क्यू टीम बड़े पैमाने पर काम कर रही है। फिलहाल घायलों को सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।