Uttarakhand Budget 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने सोमवार को गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। इस बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास और भविष्य की जरूरतों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। सरकार की ओर से की गई इन महत्वपूर्ण घोषणाओं का उद्देश्य राज्य के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को सृजित करना है।
3 नई ‘स्मार्ट सिटी’
तेजी से बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बजट में 3 नई ‘स्मार्ट सिटी’ विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का लक्ष्य शहरों को विश्वस्तरीय और आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। इससे बढ़ती आबादी को बेहतर जीवन मिल सकेगा। इन स्मार्ट सिटीज में आधुनिक परिवहन, डिजिटल कनेक्टिविटी और सुरक्षित पेयजल जैसी सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान
बता दे, इन नई स्मार्ट सिटीज की योजना केवल कंक्रीट के ढांचे तक सीमित नहीं है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यहां बेहतर सड़कों और बिजली आपूर्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी खास ध्यान रखा जाएगा। हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने और टिकाऊ विकास के लिए विशेष रूपरेखा तैयार की गई है।
Uttarakhand Budget 2026: निवेश के रास्ते
धामी सरकार का मानना है कि नई स्मार्ट सिटीज के निर्माण से उत्तराखंड में निवेश के रास्ते खुलेंगे। इससे न केवल उद्योग और व्यापार को गति मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का विजन राज्य को विकास की दौड़ में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है।
