मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बोलेरो में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए।

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा 11 लोगों की मौत

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत |

यूपी के मिर्जापुर में देर रात सड़क हादसा हो गया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ।

ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई

पुलिस ने बताया कि 1 तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। और ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई।

9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

बता दें कि हादसे के बाद आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए आए, लेकिन आग तेज होने की वजह से कोई पास नहीं जा पाया।

बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था

लोग अंदर ही फंसे रहे। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। परिवार मैहर से 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था।

इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। 
 

संबंधित सामग्री

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

राजस्थान के नीमराना में अवैध गोदाम में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

देश-विदेश

राजस्थान के नीमराना में अवैध गोदाम में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

राजस्थान के नीमराना में एक अवैध कबाड़ गोदाम में लगी आग से 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 मासूम शामिल हैं।

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के टिहरी में पिकअप खाई में गिरने से 8 की मौत, 2 घायल। पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, राहत सहायता की घोषणा।

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

उत्तर प्रदेश

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

In Maharajganj, Uttar Pradesh, a speeding truck collided with a motorcycle, killing a couple and their 7-month-old daughter on the spot.