पति के पास जाने की जिद की तो Boyfriend ने की हत्या, बेटे को जलाया

jhansi-crime-boyfriend-kills-woman-burns-son-over-husband-dispute

पति के पास जाने की जिद की तो Boyfriend ने की हत्या, बेटे को जलाया

पति के पास जाने की जिद की तो boyfriend ने की हत्या बेटे को जलाया

Jhansi crime News: उत्तरप्रदेश के झांसी में गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार, उसने दोनों की हत्या की बात कबूल कर ली है।

[caption id="attachment_146084" align="alignnone" width="1311"]ये तस्वीर नीलू और उसके बेटे कृष्णा की है। ये तस्वीर नीलू और उसके बेटे कृष्णा की है।[/caption]

लिव-इन पार्टनर की हत्या

40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू (30) और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। पुलिस ने बताया, नीलू अपने पति के पास गुरुग्राम में जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने 2 दिन शवों को घर में रखा। 4 अप्रैल की रात महिला के शव को घर से 600 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया, जबकि बच्चे के शव थोड़ी दूर खेत में भूसे के ढेर में छिपा दिया। अगले दिन सुबह 5 अप्रैल को महिला की लाश मिली, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

बच्चे को जलाया

इससे डरकर आरोपी ने 7 अप्रैल की रात भूसे के ढेर में आग लगाई और बच्चे का शव जला दिया। 8 अप्रैल की सुबह बच्चे के जले हुए अवशेष मिले। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। गांव में पता चला कि दीपक महिला और एक बच्चे को लेकर आया था। तीनों लापता हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। मामला लहचूरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी दीपक लहचूरा के बरौटा गांव का रहने वाला है। वह ब्लिंकिट में काम करता था। उसका भाई संजीव ग्राम प्रधान रह चुका है। 

[caption id="attachment_146085" align="alignnone" width="1332"]नीलू और उसके बेटे की हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी। नीलू और उसके बेटे की हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।[/caption]

Jhansi crime News: पति को छोड़ा

दीपक की पहली पत्नी नेहा की मौत हो गई थी। 2015 में उसने टहरौली की रहने वाली हेमलता से शादी कर ली। हेमलता से उसे एक बेटा है। शादी के कुछ वक्त बाद दोनों में विवाद होने लगा। हेमलता उसे छोड़कर दिल्ली रहने लगी। दीपक यहां अकेले रहता था। गांव का एक युवक गार्ड है। दीपक भी गुरुग्राम में आता जाता था। इसी दौरान, उसके जरिए दीपक की पहचान गुरुग्राम में रह रही नीलू से हो गई। युवक जिस फैक्ट्री में गार्ड था, वहीं नीलू देवी भी नौकरी करती थी।

पति के पास जाने की जिद

गुजरात की रहने वाली नीलू शादीशुदा थी। पति ने नीलू देवी को छोड़ दिया था। इस वजह से नीलू और दीपक के बीच 6 महीने पहले दोस्ती हुई। कुछ वक्त बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। नीलू दीपक के गांव वाले घर पर आने जाने लगी। दीपक अपनी कमाई नीलू पर खर्च करता था। पुलिस ने बताया कि नीलू अपने पति के पास जाना चाहती थी, लेकिन दीपक उसे मना कर रहा था। 2 अप्रैल की रात को नीलू ने कहा कि वह पति के पास चली जाएगी। जिद करने पर दोनों के बीच बहस हुई। विवाद बढ़ने पर दीपक ने कुल्हाड़ी से नीलू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले।

[caption id="attachment_146086" align="alignnone" width="1307"]आरोपी के पैर में पुलिस ने गोली मारी। आरोपी के पैर में पुलिस ने गोली मारी।[/caption]

पुलिस ने किया एनकाउंटर

दीपक की तलाश की जा रही थी। थोड़ी देर बाद आरोपी बाइक से आते हुए नजर आया। रोकने पर वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। काउंटर अटैक में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, 2 मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए हैं।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”