Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 2.01 करोड़ नकद और ड्रग्स बरामद
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 2.01 करोड़ नकद और ड्रग्स बरामद

himani Shrotiya November 9, 2025

Uttar Pradesh Police drug bust: उत्तर प्रदेश पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर में एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹2.01 करोड़ नकद, 6.075 किलोग्राम गांजा और 577 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद किया है। बरामद ड्रग्स और नकदी की कुल कीमत 3 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।

इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन की कमान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, दीपक भूकर ने संभाली, जो इससे पहले प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुर्खियों में रह चुके हैं। इस बार उन्होंने प्रतापगढ़ में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।

नकद की गिनती में पुलिस की मेहनत

बरामद रकम 100, 50 और 20 रुपये के नोटों में थी। नोट गिनना शुरू करने पर पुलिसकर्मी जल्दी थक गए। कई महिला पुलिसकर्मी पसीना पोंछते हुए नोट गिनती में जुटी रहीं। इसके बाद पुलिस ने चार नोट गिनने वाली मशीनें मंगाईं और मशीनों से नकदी की पूरी गिनती की गई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि यह रकम इतनी बड़ी थी कि पहले इसे हाथ से गिनना लगभग असंभव था। नोटों की गिनती पूरी होने पर पता चला कि गिरोह की कमाई और कारोबार का पैमाना कितना बड़ा था।

पुलिस को पैसे गिनने में लगे कई घंटे
पुलिस को पैसे गिनने में लगे कई घंटे

Uttar Pradesh Police drug bust: राजेश मिश्रा के घर पर छापेमारी

शनिवार सुबह करीब 9 बजे सहायक पुलिस अधीक्षक (CO) सहित 4 पुलिस टीमों ने मानिकपुर के मुंदीपुर में रहने वाले शातिर गांजा तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापेमारी की। राजेश मिश्रा पर गांजा, स्मैक तस्करी समेत 14 मामले दर्ज हैं और वह वर्तमान में जेल में बंद है।

पुलिस ने घर की एक-एक कोने की तलाशी ली। पन्नियों, झोलों और बोरी में बड़ी मात्रा में नकद नोट बरामद हुए। पुलिस ने सभी नोट इकट्ठा कर गिनने के लिए अलग रखा। इस छापेमारी में कुल 22 पुलिसकर्मी 4 गाड़ियों से पहुंचे थे और पूरे ऑपरेशन को सुचारू रूप से अंजाम दिया।

 2.01 करोड़ नकद और ड्रग्स बरामद
2.01 करोड़ नकद और ड्रग्स बरामद

मुखिया रीना मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्य गिरफ्तार

छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह की मुखिया रीना मिश्रा (40 वर्ष), उनके बेटे विनायक मिश्रा (19 वर्ष), बेटी कोमल मिश्रा (20 वर्ष), दो भतीजे यश (19 वर्ष) और अजीत मिश्रा (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के समय रीना मिश्रा ने कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस को रोकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। रीना मिश्रा पहले भी जेल जा चुकी है और वह 15 दिन पहले जमानत पर छूटी थी। उस पर भी 6 अलग-अलग मामले चल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह की मास्टरमाइंड रीना मिश्रा है और उसका परिवार गांजा व स्मैक तस्करी में सक्रिय है। बरामद नकदी और ड्रग्स से स्पष्ट हो गया कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर काम कर रहा था।

5 आरोपी गिरफ्तार
5 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh Police drug bust: कैसे बनाई रणनीति?

इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रणनीति बनाई। उन्होंने पहले प्रतापगढ़ में स्थानीय तस्करों की गतिविधियों की निगरानी की और ड्रग्स की सप्लाई चैन की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने सटीक समय पर छापेमारी करके गिरोह के सभी प्रमुख सदस्यों को दबोच लिया।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बंगाल के तारकेश्वर में 4 साल की बच्ची से रेप: गाल पर दांतों के निशान, नाली में फेंकी
Next: 1971 युद्ध के बाद पहली बार बांग्लादेश पहुंचा पाकिस्तानी वॉरशिप: 4 दिन चटगांव में रहेगा

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.