निवेश के लिए स्वर्णिम काल – CM
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए स्वर्णिम काल है और राज्य सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने उद्यमियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि पिछले साढ़े 8 वर्षों में नीति स्थिरता, सुशासन और त्वरित कार्य निष्पादन के कारण राज्य में अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन हुआ है। आज UP केवल संभावनाओं का नहीं, बल्कि परिणामों का प्रदेश बन चुका है। ‘उद्योग प्रथम, निवेश प्रथम’ की नीति के चलते प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय गंतव्य बन गया है।

Uttar Pradesh Investment Boom CM: CM ने दिए निर्देश
CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के हिसाब से प्रदेश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड और एसेंट सर्किट जैसी कई कंपनियां इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। IT और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अंबर इंटरप्राइजेज का निवेश भी प्रदेश की व्यावसायिक क्षमता को नई मजबूती देगा। CM ने उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने और सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
45 लाख करोड़ के निवेश मिले
Uttar Pradesh Investment Boom CM: सीएम योगी ने कहा UP को उप्र वैश्विक निवेश सम्मेलन के माध्यम से 45 लाख करोड़ का निवेश मिल चुका है। इसमें से 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। जल्द 5 लाख करोड़ से ज्यादा के और प्रस्ताव जमीन पर उतारे जाएंगे।
