Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में बाढ़ और बारिश का कहर, फर्रुखाबाद में नाव से पहुंची बारात
  • उत्तर प्रदेश

यूपी में बाढ़ और बारिश का कहर, फर्रुखाबाद में नाव से पहुंची बारात

himani Shrotiya August 13, 2025

Uttar Pradesh Floods: उत्तर प्रदेश में मानसून 2025 ने जमकर कहर बरपाया है। IMD के अनुसार, 1-7 अगस्त तक राज्य में 10% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से कहीं ज्यादा है। प्रदेश के 55 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसमें 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। प्रयागराज, गोरखपुर, और बस्ती में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जबकि लखनऊ में बादल छाए हुए हैं। सोनभद्र में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24-36 घंटों तक बारिश जारी रहने और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है।

36 जिलों में आपदा

उत्तर प्रदेश के 36 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें 1,877 गांव जलमग्न हैं और 61,852 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, और रामगंगा जैसी प्रमुख नदियां कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा हापुड़, बदायूं, फर्रुखाबाद, और बलिया में खतरे के निशान से ऊपर है, जबकि घाघरा बाराबंकी, अयोध्या, और बलिया में ऊंची बह रही है। प्रभावित जिलों में बहराइच, बाराबंकी, बलिया, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मिर्जापुर, प्रयागराज, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, वाराणसी, आगरा, औरैया, बांदा, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अयोध्या, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, और उन्नाव शामिल हैं।

36 जिलों में आपदा
36 जिलों में आपदा

Uttar Pradesh Floods: नाव से बारात 

फर्रुखाबाद में बाढ़ ने 50 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीच, एक अनोखी घटना सामने आई, जहां तहसील सदर के गांव पंखियन की मड़ैया निवासी साजिद रजा और जमीला खातून की बेटी ताजमीन का निकाह कस्बा कमालगंज के शफीक के बेटे समीर के साथ तय था। बाढ़ के कारण सड़कें डूब गईं, इसलिए 50 बारातियों के लिए नाव की व्यवस्था की गई। मंगलवार को बारात ने 5 किमी की दूरी नाव से तय कर कमालगंज पहुंची, जहां निकाह की रस्में पूरी हुईं और शाम को बारात विदा हुई। 

फर्रुखाबाद में नाव से पहुंची बारात
फर्रुखाबाद में नाव से पहुंची बारात

राहत और बचाव कार्य

Uttar Pradesh Floods: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। 16 एनडीआरएफ, 18 एसडीआरएफ, और 31 पीएसी टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हैं। 2,610 नावें और मोटरबोट्स तैनात की गई हैं। 1,222 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं, जहां 65,437 प्रभावित लोगों को आश्रय, भोजन, दवाइयां, और स्वच्छ पेयजल प्रदान किया जा रहा है। जनहानि पर 4 लाख रुपये और घरों के नुकसान पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मुआवजा दिया जा रहा है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh BJYM chief removal: छत्तीसगढ़ भाजयुमो अध्यक्ष बदले जाने पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल बोले – अडानी पर सवाल उठाने की मिली सजा
Next: Har Ghar Tiranga campaign 2025: मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देशवासियों से की जुड़ने की अपील

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.