Utility Bill Hike India: उत्तराखंड में बिजली और पानी के बिल नए वित्तीय वर्ष से महंगे होने जा रहे हैं। 1 अप्रैल से बिजली ओर पानी की नई दरें लागू हो जाएंगी। पानी की घरेलू दरों में 9% और व्यवसायिक दरों में 15% का इजाफा होगा। बिजली की दरें 31 मार्च को विद्युत नियामक आयोग जारी कर देगा।

बिजल-पानी की दरों में बढ़ोत्तरी
बता दें हर साल 1 अप्रैल को पानी की दरों में बढ़ोतरी होती है। ये बढ़ोतरी 2013 के बेस रेट के आधार पर की जाती है। जल संस्थान शहरी क्षेत्रों में पानी के बिलों का निर्धारण भवन कर मूल्य के अनुसार तय करता है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल हर महीने 117 रुपये महीना आ रहा है। अब ये बढ़ कर 121 रुपये महीना हो जाएगा। शहरों में पानी का बिल 360 रुपये महीने से बढ़ कर 373 रुपये प्रति महीना हो जाएगा।
Utility Bill Hike India: 1 अप्रैल से लागू
उत्तराखंड में 2025 में बिजली के दामों में 5.62% की बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि UPCL ने 12.01% वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। घरेलू श्रेणी में दरों में 33 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई थी। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 42 पैसे और लघु उद्योगों के लिए 36 पैसे प्रति यूनिट दरें बढ़ाई गई थी। इस साल 31 मार्च में बिजली की नई दरें जारी की जाएंगी। बिजली की दरों के मामले में उपभोक्ताओं पर अप्रैल महीने में भार पड़ेगा। 31 मार्च को जहां सालाना बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान होगा। वहीं अप्रैल के पहले हफ्ते में फ्यूल पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट की दरें जारी की जाएंगी। जो पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ती ही जा रही है।
