US Warns India China Strategy: दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच संतुलन साधने की कोशिशों के बीच अमेरिका ने भारत को एक अहम चेतावनी दी है। संदेश साफ है.चीन एक साथ दो मोर्चों पर खेल रहा है एक तरफ वह भारत के साथ रिश्ते सुधारने का संकेत दे रहा है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ सैन्य साझेदारी तेज़ कर रहा है।

US Warns India China Strategy: पेंटागन रिपोर्ट का खुलासा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) की 2025 की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने की कोशिश तो कर रहा है. लेकिन उसका रणनीतिक उद्देश्य कुछ और है रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग चाहता है कि भारत के साथ रिश्ते सामान्य दिखें ताकि नई दिल्ली अमेरिका के और करीब न जाए । रिपोर्ट में यह भी याद दिलाया गया कि अक्टूबर 2024 में भारत और चीन के बीच LAC पर बचे हुए टकराव वाले इलाकों से पीछे हटने पर सहमति बनी थी। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी बनी हुई है।
Read More:- बेंगलुरु: प्रपोजल ठुकराने पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट आरोपी गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश बना बड़ा विवाद
पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत-चीन विवाद अब भी गंभीर बना हुआ है. चीन लगातार अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता रहा है, जिसे अमेरिका भारत की संप्रभुता के लिए सीधी चुनौती मानता है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग अरुणाचल के मुद्दे को ताइवान और साउथ चाइना सी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के बराबर महत्व देता है । इससे साफ है कि यह विवाद सिर्फ सीमित क्षेत्र का नहीं बल्कि बड़ी भू-राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है
पाकिस्तान को हथियार, भारत की चिंता
जहां एक तरफ चीन भारत के साथ संवाद की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ वह पाकिस्तान को लगातार आधुनिक हथियार दे रहा है। पेंटागन के मुताबिक चीन-पाक सैन्य सहयोग देखें तो2020 से अब तक पाकिस्तान को 36 J-10C लड़ाकू विमान दिए. दोनों देश मिलकर JF-17 फाइटर जेट का निर्माण कर रहे. पाकिस्तान को चीनी ड्रोन और नौसैनिक उपकरण दिए और दिसंबर 2024 में संयुक्त आतंकवाद-रोधी सैन्य अभ्यास किया रिपोर्ट में यह आशंका भी जताई गई है कि भविष्य में पाकिस्तान में चीनी सैन्य ठिकाने बन सकते हैं, जिससे भारत की सीमाओं के पास चीन की मौजूदगी और मजबूत होगी।
