Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • सऊदी को F-35 देने पर अमेरिका की बढ़ी चिंता: चीन तक पहुंच सकती है स्टेल्थ तकनीक
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी को F-35 देने पर अमेरिका की बढ़ी चिंता: चीन तक पहुंच सकती है स्टेल्थ तकनीक

Shital Sharma November 18, 2025

Saudi F-35 Deal: क्राउन प्रिंस के दौरे में 48 जेट की डील संभव

Saudi F-35 Deal: अंतरराष्ट्रीय राजनीति फिर उबल रही है कारण है अमेरिका का सऊदी अरब को F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट बेचने का प्रस्ताव। यह वही विमान है जिसे पेंटागन अपनी सबसे उन्नत सैन्य उपलब्धियों में गिनता है। लेकिन अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियाँ इस सौदे से बेहद चिंतित हैं। उनका मानना है कि सऊदी-चीन की बढ़ती नजदीकियाँ इन स्टेल्थ तकनीकों को बीजिंग तक पहुँचा सकती हैं।

क्राउन प्रिंस सलमान के दौरे पर बन सकती है 48 F-35 की डील

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सात साल बाद अमेरिका जा रहे हैं। इसी दौरे के दौरान लगभग 48 F-35 जेट की डील पर मुहर लगने की चर्चा तेज है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है सऊदी अमेरिका का मजबूत सहयोगी है और वह F-35 देने के पक्ष में हैं। लेकिन दूसरी ओर पेंटागन और इंटेलिजेंस एजेंसियाँ इसे अमेरिका की दीर्घकालिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक कदम बता रही हैं।

अमेरिकी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की ताज़ा रिपोर्ट

अमेरिकी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि सऊदी और चीन के बीच पहले से मौजूद सुरक्षा और रक्षा सहयोग इस डील को जोखिम भरा बना देता है। अगर सऊदी के बेड़े में F-35 शामिल होते हैं और वह चीन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास या टेक्नॉलजी-साझेदारी जैसी गतिविधियाँ जारी रखता है, तो चीन को इन विमानों की रडार-एवॉयडेंस क्षमता, सेंसर नेटवर्क और ऑपरेटिंग सिस्टम का अध्ययन करने का मौका मिल सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि चीन वर्षों से अमेरिकी सैन्य तकनीक की जासूसी और रीवर्स-इंजीनियरिंग करता आया है। यही वजह है कि विशेषज्ञ इस सौदे को अमेरिका की दीर्घकालिक सुरक्षा रणनीति के लिए बेहद खतरनाक मान रहे हैं।

F-35 सिर्फ इज़राइल के पास है

मध्य पूर्व में फिलहाल F-35 सिर्फ इज़राइल के पास है, और यह अमेरिकी नीति का हिस्सा भी रहा है कि इज़राइल तकनीकी रूप से क्षेत्र में सबसे आगे रहे। लेकिन अगर चीन को इस तकनीक का अप्रत्यक्ष एक्सेस मिल जाता है तो वह ऐसी क्षमताएँ विकसित कर सकता है जो इज़राइल की सैन्य बढ़त को चुनौती दे सकती हैं। अमेरिकी अधिकारियों को डर है कि यह सौदा न केवल चीन को सूक्ष्म सैन्य जानकारी हासिल करने में मदद करेगा, बल्कि एशिया और मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन को भी बदल सकता है।

सबसे महंगा और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत स्टेल्थ फाइटर

F-35 अमेरिकी सैन्य इतिहास का सबसे महंगा और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत स्टेल्थ फाइटर है। लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित यह जेट 2006 से बनना शुरू हुआ और 2015 में अमेरिका की वायुसेना में शामिल हुआ। इसकी कीमत 700 करोड़ से 944 करोड़ रुपये तक जाती है और इसे उड़ाने में हर घंटे 31 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आता है। ऐसे में अमेरिका यह सुनिश्चित नहीं करना चाहता कि इतनी महंगी और रणनीतिक तकनीक गलती से भी विरोधी देशों की पहुंच में आ जाए।

क्राउन प्रिंस सलमान का दौरा

कई वजहों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2018 में उनकी पिछली अमेरिका यात्रा के कुछ ही समय बाद पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या ने दोनों देशों के रिश्तों में तनाव ला दिया था। पिछले सात सालों में वैश्विक राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है। एक तरफ अमेरिका को गाज़ा युद्ध में इज़राइल का समर्थन करने के कारण अरब देशों की नाराजगी झेलनी पड़ी है, वहीं दूसरी तरफ चीन और सऊदी के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने हाल ही में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया और 2023 में चीन ने सऊदी-ईरान समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। व्यापारिक मोर्चे पर भी चीन अब सऊदी का सबसे बड़ा साझेदार बन चुका है।

Read More:- cambridge dictionary word 2025: कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘पैरासोशल’ को 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान: ‘2020 के दिल्ली दंगे डिजाइन किए गए, सांप्रदायिक नहीं’
Next: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.