Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • US Open 2025: आयुष शेट्टी ने जीता पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब, 16 साल की तन्वी ने भी जीता दिल…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

US Open 2025: आयुष शेट्टी ने जीता पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब, 16 साल की तन्वी ने भी जीता दिल…

Hema Gupta June 30, 2025

US Open 2025: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन 2025 जीतकर अपने करियर का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब हासिल किया है। वहीं दूसरी ओर, सिर्फ 16 साल की तन्वी शर्मा ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया।

Read More: Wimbledon 2025: टेनिस के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम की वापसी, जानिए 148 साल पुरानी परंपराएं और खास बातें…

आयुष शेट्टी का खिताबी सफर…

20 वर्षीय आयुष शेट्टी, जो कर्नाटक से हैं, उन्होंने फाइनल में कनाडा के तीसरे वरीय ब्रायन यांग को सीधे सेटों में 21-18, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ वह 2025 सीजन में वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर 6 चाउ तिएन-चेन को हराकर सबको चौंका दिया था।

आयुष की रणनीति, फिटनेस और आत्मविश्वास ने फाइनल में उन्हें मजबूत स्थिति में रखा।

🏸#आयुष_शेट्टी ने पहला #USOpen2025 खिताब जीता, #तन्वी_शर्मा उपविजेता रहीं।

आयुष ने फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को 21-18, 21-13 से हराया। जबकि तन्वी शर्मा शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेइवेन झांग से कड़े मुकाबले में 11-21, 21-16, 10-21 से हार गईं।#AyushShetty #TanviSharma pic.twitter.com/xhP6Npxlrj

— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) June 30, 2025

16 साल की उम्र में वर्ल्ड टूर फाइनल तक पहुंचीं तन्वी…

हरियाणा की 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने यूएस ओपन 2025 में महिला सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। वर्ल्ड रैंकिंग में 66वें नंबर पर होने के बावजूद, तन्वी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

उन्होंने इस दौरान विश्व की टॉप-50 रैंकिंग वाली कई खिलाड़ियों को हराया, जिनमें वर्ल्ड नंबर 23, 40, 50 और 58 शामिल हैं। उनके इस अद्भुत सफर ने भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों के बीच उम्मीदें जगा दी हैं और उन्हें देश की सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में शुमार कर दिया है।

फाइनल में मिला कड़ा मुकाबला…

यूएस ओपन 2025 के फाइनल में तन्वी शर्मा को अमेरिका की टॉप सीड बेवेन झांग से कड़ा मुकाबला मिला। यह मैच तीन गेम तक चला, जिसमें तन्वी ने दमदार संघर्ष किया, लेकिन उन्हें 11-21, 21-16, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस हार के बावजूद तन्वी ने इतिहास रच दिया। वह सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने BWF वर्ल्ड टूर फाइनल तक का सफर तय किया है।

फाइनल में दोनों खिलाड़ियों का स्कोर…

पुरुष सिंगल्स फाइनल…

आयुष शेट्टी (भारत) ने ब्रायन यांग (कनाडा) [3] को 21-18, 21-13 से हराया।

20 YO AYUSH SHETTY IS US OPEN CHAMPION 🏆

– First BWF Tour Title for India in 2025 🇮🇳 pic.twitter.com/jPWW5Ke9iB

— The Khel India (@TheKhelIndia) June 29, 2025

महिला सिंगल्स फाइनल…

तन्वी शर्मा (भारत) को बेवेन झांग (अमेरिका) [1] से 11-21, 21-16, 10-21 से हार मिली।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली दौरा: IVRI दीक्षांत समारोह में की शिरकत
Next: CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.