Iran largest gas field attack: अमेरिकी और इजरायली ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण साउथ पार्स गैस फील्ड और उसके आसपास के तेल ठिकानों को निशाना बनाया। यह हमला ईरान के दक्षिणी बुशहर प्रांत के असालुयेह इलाके में हुआ, जिसे ‘ईरान की ऊर्जा का दिल’ कहते है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में आग की लपटें देखी गईं। फायर ब्रिगेड की टीमें हालात को काबू करने में जुटी हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड
South Pars दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में गैस के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया। इजराइली मीडिया ने भी बुशेहर क्षेत्र में गैस फैसिलिटी पर हमले की जानकारी दी। इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा था कि आज ईरान और लेबनान में ‘बड़े सरप्राइज’ देखने को मिलेंगे।
View this post on Instagram
Iran largest gas field attack: ईरान की चेतावनी
इस हमले के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा है। वहीं कतर ने ईरान के गैस फील्ड पर हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं ईरान ने देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया। ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय के अनुसार देशभर में चलाए गए ऑपरेशन में 26 प्रांतों में 111 नेटवर्क को खत्म किया गया, जो सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। मंत्रालय का दावा है कि गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं और ये लोग अमेरिका और इजराइल से जुड़े हितों को बढ़ावा दे रहे थे।
इजराइल पर दागी मिसाइलें
ईरान ने अपने साउथ पार्स गैस फील्ड और अन्य ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमलों के जवाब में इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया। इजराइली सेना के मुताबिक ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए। सेना ने बताया कि निशाने वाले इलाकों में लोगों को मोबाइल अलर्ट भेजकर तुरंत शेल्टर में जाने के निर्देश दिए। हमले में किसी बड़े नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
