Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Urvashi Reacts Aishwarya Comparison: ऐश्वर्या से तुलना पर भड़की उर्वशी, पोस्ट शेयर कर निकाला गुस्सा…
  • एंटरटेनमेंट

Urvashi Reacts Aishwarya Comparison: ऐश्वर्या से तुलना पर भड़की उर्वशी, पोस्ट शेयर कर निकाला गुस्सा…

Hema Gupta May 28, 2025

Urvashi Reacts Aishwarya Comparison: कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में उर्वशी अपने फैशन सेंस और लुक्स को लेकर लगातार चर्चाओं में रहीं। कई लोगों ने कांस में रेड कार्पेट में उर्वशी के लुक को देखकर उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहें थे, अब कांस फिल्म फेस्टिवल खत्म होने के बाद उर्वशी ने इस पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने उन्होंने कहा मैं किसी की डुप्लीकेट नहीं हूं।

Read More: Virushka Moment Viral: विराट और अनुष्का का रोमैंटिक वीडियों वायरल…

दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और उर्वशी की तुलना को लेकर कई मीम्स और पोस्ट्स वायरल हुए। कुछ आलोचकों ने उर्वशी के लुक्स को “जीरो करिज्मा वाली ऐश्वर्या बनने की कोशिश” तक बता दिया। इसी पर भड़कते हुए उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

“मैं खुद ब्लूप्रिंट हूं, किसी की कॉपी नहीं” – उर्वशी

उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा गया था कि उन्होंने जीरो करिज्मा के साथ ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा – “तो जाहिर है कि मैं 0 करिज्मा वाली ऐश्वर्या बनने की कोशिश कर रही हूं? डार्लिंग, ऐश्वर्या एक आइकॉन हैं, लेकिन मैं यहां किसी की डुप्लीकेट बनने नहीं आई। मैं ही ब्लूप्रिंट हूं।”

उर्वशी ने आगे लिखा –

“कांस ने मुझे किसी में मिल जाने के लिए नहीं बुलाया, मैं यहां अलग दिखने के लिए आई हूं। अगर मेरा लुक, स्टाइल और कॉन्फिडेंस आपको असहज कर रहा है, तो शायद आपको एक गहरी सांस लेनी चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

“मैं फायरवर्क के साथ शैम्पेन हूं” – उर्वशी

अपने जवाब में उर्वशी ने न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया बल्कि खुद की पहचान को मजबूती से सामने रखा। उन्होंने लिखा कि –

“मैं हर किसी को समझ नहीं आती। मैं वो नहीं जो आप सोचते हैं, मैं फायरवर्क के साथ शैम्पेन की तरह हूं।”

एक्ट्रेस ने ट्रेलर्स को दिया जबाव…

उर्वशी का गुस्सा सिर्फ तुलना तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने मशहूर फैशन क्रिटिक इंस्टाग्राम पेज डाइट सब्या पर भी निशाना साधा, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने कांस फेस्टिवल की सीढ़ियों को फोटोशूट के लिए ब्लॉक किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

इस पर उर्वशी ने स्पष्ट करते हुए लिखा कि- ‘मेरे ग्लोबल फैंस और समर्थकों, कान्स फिल्म फेस्टिवल कम्युनिटी और सच्चाई के चैंपियनों के लिए, मैं डाइट सब्या के कायरता से बोले झूठ के खिलाफ पूरी ताकत के साथ खड़ी हूं, एक बिना चेहरे का पेज, जो झूठा दावा करने की हिम्मत करता है कि मैंने सीढ़ी को ब्लॉक कर दिया।’

आगे लिखा कि-

“मेरी टीम ने सीढ़ी पर फोटोशूट की पूरी परमिशन ली थी। हमने कांस फिल्म फेस्टिवल के सभी नियमों का सम्मानपूर्वक पालन किया। डाइट सब्या, Diet Prada की सस्ती नकल है, जिसका असलीपन से कोई लेना-देना नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पेज सिर्फ मेहनती आउटसाइडर्स को टारगेट करने में लगा है जो ग्लोबल स्टेज पर चमकने का प्रयास करते हैं।

“पेड ट्रोल्स से नहीं डरती, झूठी बदनामी बंद करें”

उर्वशी ने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ पेड ट्रोल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने लिखा –

“इनका निराधार नैरेटिव उन लोगों को निशाना बनाता है जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मैंने इस व्यर्थ अस्तित्व को ब्लॉक और रिपोर्ट कर दिया है।”

उन्होंने अपने फैंस से भी अपील की कि वे इन झूठी बातों से प्रभावित न हों। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि –

“हम दूसरों की तरह किसी को पैसे नहीं देंगे। चाहे आप मुझे कितना भी ट्रोल करें, मेरे डेडिकेशन और इंटरनेशनल एक्लेम से बना मेरा करिश्मा अब भी कोई छू नहीं सकता।”

“मेरी रोशनी को कोई नहीं कम कर सकता” – उर्वशी

उर्वशी ने आखिर में लिखा कि- “मैं एक ऐसी ताकत हूं जो लीड करती है और इंस्पायर करती है। चाहे ट्रोलिंग हो या फर्जी आरोप, मैं अपने अटूट संकल्प के साथ खड़ी हूं।”

कांन्स में उर्वशी….

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कांस में हर दिन खुद को एक नया लुक दिया और किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहीं। और कांस के लास्ट दिन उर्वशी ने अपने यूनिक फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहीं। इस बार उनका ब्रा शेप वाला गोल्डन हैंडबैग चर्चा का विषय बन गया है।

उर्वशी का यूनिक बैग बना चर्चा का विषय…

उर्वशी रौतेला ने अपने तीसरे रेड कार्पेट लुक में जो हैंडबैग कैरी किया, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और सभी उनके फैशन सेंस को देखकर हैरान रह गए। यह बैग जूडिथ लीबर कॉउचर का डिजाइन किया हुआ “ब्रा नेकलेस बैग” है, जिसमें ब्रा शेप के साथ एक खूबसूरत नेकलेस अटैच किया गया है।

इसकी कीमत लगभग 5.32 लाख रुपये बताई जा रही है।इससे पहले, उन्होंने जो तोते वाला क्रिस्टल क्लच कैरी किया था, उसकी कीमत करीब 4.6 लाख रुपये थी और फैशन पेज डाइट सब्या ने भी उसकी फोटो साझा की थी।

हर दिन नया लुक, हर बार नया सरप्राइज…

पहले दिन: उनके आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके हरे रंग के तोते वाले बैग और बोल्ड मेकअप की रही।

दूसरे दिन: ड्रेस का एक हिस्सा फटा हुआ नजर आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

तीसरे दिन: गोल्डन ब्रा बैग ने सबका ध्यान खींच लिया और उर्वशी ट्रेंड में आ गईं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

रेड कार्पेट पर उर्वशी के फोटोशूट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं और पीछे मेहमानों की लंबी लाइन नजर आ रही है।

बीते दिन पहनी थी ब्लैक गाउन…

रेड कार्पेट पर फटी ड्रेस में दिखीं थी उर्वशी..

उर्वशी ने कांस फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन ‘ओ एजेंटे सीक्रेटो’ की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर नाजा सादे कॉउचर की एक ब्लैक सिल्की सैटिन गाउन पहन रखी थी। जब वह कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, जैसे ही उन्होंने फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ ऊपर किए, वैसे ही हर किसी का ध्यान उनके कंधे के नीचे तरफ गया, तभी उनकी ड्रेस में आर्मपिट के पास एक छेद नजर आया। पहले तो लोगों को लगा कि ये ड्रेस का डिजाइन हो सकता है, लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि ड्रेस फटी हुई थी।

ड्रेस की डिटेल और स्टाइलिंग..

उनका गाउन क्रू नेकलाइन, डीप स्वीटहार्ट नेक डिटेल, फुल स्लीव्स और प्लीटेड वॉल्यूमिनस स्कर्ट के साथ एक लंबी ट्रेन में था। लुक को उन्होंने ट्विस्टेड हेयर अपडू, पन्ना-कट बालियां, गुलाबी क्लच और कोरल ब्राउन लिपस्टिक के साथ स्टाइल किया था।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो..

अब एक्ट्रेस की यह वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स के साथ-साथ फैशन क्रिटिक्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि उर्वशी ने भी यह अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की लेकिन उन तस्वीरों को इस तरह से पेश किया गया है, कि उसमें ड्रेस का फटा हुआ भाग दिखाई नहीं दे रहा है।

Urvashi Rautela :- First Indian to have a torn dress at Cannes? pic.twitter.com/ZqePMasB4K

— raman (@Dhuandhaar) May 18, 2025

 

यूजर्स ने इस तरह दिए थे रिएक्शन..

यूजर ने किया था ट्रोल…

एक यूजर ने स्टोरी में वीडियो शेयर कर व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि- ‘देखो, मेहनत की इज्जत होनी चाहिए। बिचारी, मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।, एक यूजर ने पूछा, ‘क्या वहां वाकई छेद है?’ वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि- ‘कान्स में फटी ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय?’, एक ने लिखा कि- ‘आखिर ये क्या कर के मांनेगी, अब तो ये फटे कपड़े भी पहनने लगी।’ वहीं एक ने लिखा- ‘छेद है और ये छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहीं, ये उल्टा फ्लॉन्ट कर रही हैं, गजब कॉन्फिडेंस है।’

उर्वशी ने फटी ड्रेस के पीछे का खोला राज..

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उर्वशी ने ड्रेस फटने का कारण बताया और कारण ऐसा जो दिल जीत ले उन्होंने कहा कि- ‘जैसे ही मैं इवेंट की ओर बढ़ रही थी, मेरी कार अचानक रुक गई। 70 साल की बुजुर्ग महिला रास्ते में आ गई। उन्हें बचाने के लिए मेरे ड्राइवर ने तुरंत कार रोक दी, जिससे मुझे धक्का लगा और मैं आगे की तरफ खिसक गई। और उस समय उनका गाउन फट गया’

Urvashi Rautela Cannes 2025 Dress

एक्ट्रेस ने कहा कि – मुझे अपनी ड्रेस को लेकर कोई टेंशन नहीं थीं, बल्कि मुझे उस बुजुर्ग महिला की सुरक्षा के लिए आभार महसूस हुआ कि वो सुरक्षित हैं।

उर्वशी का कहना है कि – ‘उनके लिए मैं एक मुस्कान और एक सच्चाई पेश करती हूं। हमारे पहन गए कपड़ों में सुंदरता नहीं होती, बल्कि हमारे चुने गए फैसलों में होती है। ‘

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: योग नीति सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी
Next: कौन है नया Harry Potter? HBO ने शेयर की तस्वीरें

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.