Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Urvashi Rautela Purse Theft: उर्वशी का लग्जरी पर्स हुआ चोरी, सोशल मीडिया में एक्ट्रेस ने दी जानकारी…
  • एंटरटेनमेंट

Urvashi Rautela Purse Theft: उर्वशी का लग्जरी पर्स हुआ चोरी, सोशल मीडिया में एक्ट्रेस ने दी जानकारी…

Hema Gupta August 1, 2025

Urvashi Rautela Purse Theft: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। हाल हि में उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से उर्वशी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि जब वो लंदन विंबलडन देखने गई थी, तब उनका गैटविक एयरपोर्ट की लैगेज बेल्ट से उनका लग्जरी ब्राउन बैगेज चोरी हो गया।

Read More: ‘Sitare Zameen Par’ Youtube Release Promo: ‘सितारे जमीन पर’ की यूट्यूब रिलीज का आमिर ने किया ऐलान, बाप बेटे ने मिलकर बनाया मजेदार प्रोमो!

सूत्रो के अनुसार, उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि उनके बैग लंदन के एयरपोर्ट से चोरी हुआ और उनके पर्स में 70 लाख रुपये के गहने थे।

उर्वशी ने लिखा कि-

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में एयर लाइंस एमिरेट्स और लंदन पुलिस को भी टैग किया और अधिकारियों से इस पर एक्शन लेने को कहा और तत्काल मदद की अपील करते हुए अपने इंस्टाग्राम बताया कि-

“अन्याय सहना अन्याय को दोहराना है। #Wimbledon के दौरान मुंबई से @emirates की उड़ान के दौरान @gatwickairport पर हमारा @wimbledon @dior ब्राउन बैगेज बेल्ट से चोरी हो गया। बैगेज टैग और टिकट ऊपर दिए गए हैं। इसे वापस पाने के लिए तत्काल मदद का अनुरोध। 🙏🎒।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

एक्ट्रेस विंबलडन 2025 में पहुंची थी एक्ट्रेस…

उर्वशी विंबलडन महिला सिंगल्स का मैच देखने के लिए गई थी। उर्वशी ने वहां व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी, और वो बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह दिखाई दी थीं, और हाथों में हर्मीस हैंडबैग था, उनके बैंग में अलग- अलग कलर की 4 लबूबू डॉल्स लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि उनके उस पर्स की कीमत 14 करोड़ रुपए है।

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अरब में शानदार प्रस्तुति दी…

एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले अरब के जेद्दाह पहुंची और वहां उन्होंने शानदार प्रस्तुति दी थी, जिसके लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। उन्होंने वहां के अनुभव के बारें में बताते हुए कहा था कि- “मुझे बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि मैं सऊदी अरब के जेद्दा में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय महिला कलाकार बन गई हूं. यह पल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस भारतीय महिला का है जो सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत रखती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

उन्होंने आगे कहा-

“इतने प्रतिष्ठित मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक सेतु है, महिला सशक्तीकरण का संदेश है, और कला के माध्यम से वैश्विक एकता को प्रदर्शित करता है।”

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो…

उर्वशी रौतेला की फिल्मों की बात करें तो इस साल वह सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने आइटम सॉन्ग ‘सॉरी बोल’ पर परफॉर्म किया, जिसमें उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा वह फिल्म ‘डाकू महाराज’ में भी दिखाई दी थीं।

IMDb की एक रिपोर्ट के अनुसार, उर्वशी जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘कसूर’ में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह एक एक्शन प्रोजेक्ट ‘किकबॉक्सर’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “आई लव पाकिस्तान”: ट्रम्प की पाकिस्तान पर मेहरबानी के पीछे क्या छुपा है सच
Next: अमेरिकन F-35 :  भारत ने फाइटर जेट खरीदने से पहले रखी शर्त?

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.