Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Urvashi Look Cannes 2025: उर्वशी का लुक देख फैंस के उड़े होश! वीडियो हुआ वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Urvashi Look Cannes 2025: उर्वशी का लुक देख फैंस के उड़े होश! वीडियो हुआ वायरल…

Hema Gupta May 14, 2025

Urvashi Look Cannes 2025: 78वे कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई को हुआ जो कि 24 मई तक चलेगा। इसमें बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी पहुंची जो अक्सर ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन एक बार फिर वो अपने लुक की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने 13 मई को फेस्टिवल के पहले दिन दुनियाभर के कई मशहूर लोगों के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया, एक्ट्रेस ने डायमंड क्राउन पहनकर और हाथ में पैरेट क्लच लिए कांस फेस्टिवल में पहुंची जो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन का कारण बना।

Read More: Cannes Film Festival 2025: इंडियन सेलेब्स का जलवा, सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस का होगा रेड कार्पेट डेब्यू…

आपको बता दें कि, उर्वशी ने जूडिथ लीबर का 4.68 लाख रुपये वाला क्रिस्टल पैरेट क्लच कैरी किया।

उर्वशी के लुक ने सबके उड़ाए होश…

एक्ट्रेस के लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कान्स 2025 में कलरफुल फिशटेल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी। उन्होंने चमकदार क्राउन भी पहन रखा था और उनके हाथों में एक क्रिसटल पैरेट क्लच था, जिसकी वजह से सबका ध्यान उर्वशी पर गया। इस जूडिथ लेबर डिजाइनर क्लच ने उनके लुक को एक अनोखा टच दिया। कुछ लोगों ने उनके लुक की तारीफ की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल किया।

वीडियो वायरल…

उर्वशी के नए लुक का वीडियों सामने आया और आते ही सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गया। उनके लुक को किसी ने ‘ओवर द टॉप’ करार दिया। तो कुछ ने तारीफ भी किया। इस वीडियो में देख सकते है, उर्वशी ने आउटफिट से मैच करता आईसैडो से अपनी आंखो को और खूबसूरत बनाया है। और उनका क्राउन के साथ खास हेयरस्टाइल में नजर आईं। वीडियों में यूजर ने तरह – तरह के रिएक्शन दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

यूजर ने कुछ इस तरह से दिए रिएक्शन…

तारीफ करते हुए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं…

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘So beautiful 😍 😍 😍 God bless you #urvashirautela’, एक यूजर ने लिखा- ‘Queen 👑 Urvashi 😍🌹’, एक यूजर ने लिखा- ‘Beautiful😳😍❤️’, एक यूजर ने लिखा- ‘You are my dream girl love you mam’, एक ने लिखा-‘Wow what a beautiful dress 😍❤️❤️❤️🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥’, एक ने लिखा-‘She looks literally beautiful and dress is also very stunning’।

 

कुछ ने किया ट्रोल…

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘इसे वहां के चिड़ियाघर में डाल दो।’ एक यूजर ने उनके स्टाइल पक कमेंट कर कहा कि- ‘मौलिन रूज मीट्स मयूर विहार।’, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- – ‘फ्यूचर बताने गई है तोता लेकर’, एक यूजर ने लिखा- ‘सर्जरी की दुकान।’

Actress का कान्स से खास रिश्ता..

उर्वशी रौतेला का कान्स फिल्म फेस्टिवल से गहरा नाता रहा है। वह हर साल अपने लुक्स और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के जरिए इस प्रतिष्ठित मंच पर खास छाप छोड़ती हैं। इस बार उनका खास तरह का क्लच चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी ने इसे उनकी क्रिएटिव सोच बताया है तो कुछ लोगों ने इसे फैशन में जरूरत से ज्यादा दिखावे का उदाहरण करार दिया है।

वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं उर्वशी..

अगर उर्वशी के करियर की बात करें तो हाल ही में उनका गाना ‘Dabidi Dibidi’ फिल्म डाकू महाराज से खूब चर्चा में रहा था, हालांकि गाने के डांस स्टेप्स को लेकर उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा फिल्म जाट में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था। अब वह अपकमिंग फिल्म्स वेलकम टू द जंगल और कसूर 2 में नजर आने वाली हैं, जिनसे उन्हें एक बार फिर दर्शकों की सराहना मिलने की उम्मीद है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Invest in MP Session in Bengaluru: सीएम डॉ. मोहन यादव बेंगलुरु में ‘इन्वेस्ट इन एमपी’ सत्र में शामिल, निवेशकों से वन टू वन चर्चा
Next: CM Sai Bus Yojana: छत्तीसगढ़ में मुफ्त यात्रा और प्राथमिकता के साथ नए नियम लागू, CM साय ने दिए निर्देश

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु!
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.