UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में मध्य प्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

टॉप-10 में एमपी के छात्रों का दबदबा
इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा, “मुझे इस बात की बेहद प्रसन्नता है कि यूपीएससी का जो रिजल्ट आया है,उसमें हमारे प्रदेश के होनहार छात्रों ने टॉप-10 में अपना स्थान बनाकर मुकाम हासिल किया है।” उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित छात्रों और उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
UPSC Result: बढ़ती जा रही एमपी की साख
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के छात्र जिस तरह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं,उससे स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश की साख देश और दुनिया में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं का परिश्रम उन्हें हर क्षेत्र में सफलता दिला रहा है।
उम्मीद है यह क्रम जारी रहेगा
UPSC Result: सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी मध्य प्रदेश के युवा इसी प्रकार प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में सफलता का परचम लहराते रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरी ओर से सभी चयनित छात्रों को बधाई, मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सफलता का क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”
