Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • UPSC EXAM: मध्यप्रदेश के चार शहरों में आज UPSC परीक्षा: सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, 40 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल
  • मध्य प्रदेश

UPSC EXAM: मध्यप्रदेश के चार शहरों में आज UPSC परीक्षा: सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, 40 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल

divya mistry May 25, 2025

UPSC EXAM: मध्यप्रदेश के चार प्रमुख शहरों—भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर—में आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हो रही है। यह परीक्षा दो सत्रों में संपन्न होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे जनरल स्टडीज (GS) पेपर के साथ शुरू हो गया  है, जिसमें सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश अनिवार्य रहा। दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे CSAT (सिविल सेवा अभिक्षमता परीक्षा) पेपर के रूप में होगा, जिसमें 2:00 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

UPSC EXAM
UPSC EXAM

UPSC EXAM: प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो रहे

राज्यभर से 40,000 से अधिक उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अकेले भोपाल में 15,944, इंदौर में 14,692 और ग्वालियर में 8,509 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। भोपाल में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

UPSC EXAM:परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संचालित

परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। केंद्र के गेट पर तलाशी और दस्तावेज़ जांच की जा रही है। अभ्यर्थियों को बैग, बॉक्स, मोबाइल, स्मार्टवॉच, गहने जैसे—गले की चेन, मंगलसूत्र आदि लाने की अनुमति नहीं है। इन वस्तुओं को केंद्र के बाहर पुलिस और प्रशासन के स्टाफ की निगरानी में जमा कराया जा रहा है।

UPSC EXAM: परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो

इसके अलावा, राज्य सरकार ने बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। पिछली बार बिजली कटौती का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष सावधानी बरती जा रही है।

सेवाओं में करियर बनाने का सुनहरा अवसर

यह परीक्षा युवाओं के लिए प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है, और इसके सफल आयोजन के लिए सरकारी तंत्र पूरी तरह सतर्क है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: COVID-19: कोरोना का खतरा फिर बढ़ा: 24 घंटे में 2 मौतें, 27 नए मामले, केंद्र की एडवाइजरी जारी
Next: Metro In Dino: ‘मेट्रो इन दिनों’ का गाना ‘जमाना लगे’ का टीजर रिलीज, दिखी पूरी स्टारकास्ट; 4 जुलाई 2025 को आएगी फिल्म

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.