Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • UPDATE Himani Murder: दो बच्चों का पिता निकला हिमानी का हत्यारा, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह…
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश

UPDATE Himani Murder: दो बच्चों का पिता निकला हिमानी का हत्यारा, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह…

divya mistry March 4, 2025

UPDATE Himani Murder:बहादुरगढ़ के कानोंदा बस अड्डे के पास हिमानी नरवाल की हत्या के आरोपी सचिन की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान उसने एक साल पहले खोली थी। इससे पहले वह नांगलोई में दुकान चलाता था। उसने 10 वर्ष पहले यूपी की ज्योति से प्रेम विवाह किया था।

UPDATE Himani Murder
UPDATE Himani Murder

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली के मुंडका से दबोच लिया। वह झज्जर का रहने वाला और दो बच्चों का पिता है।

UPDATE Himani Murder: पुलिस ने बताया की… सचिन की डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर हिमानी से दोस्ती हुई। फिर हिमानी के घर आना-जाना शुरू हो गया था। रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।और 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी के घर पर विवाद इतना बढ़ा कि, शाम 5 बजे सचिन ने दुपट्टे से हिमानी के हाथ बांधे और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट दिया। खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने उसे नाखूनों से नोचा भी था।

जिसके बाद सचिन लैपटॉप, जेवरात लेकर हिमानी की स्कूटी से झज्जर के गांव कानोंदा में अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर गया। 4 घंटे बाद उसी स्कूटी से फिर हिमानी के घर पहुंचा। खून से सने रजाई का कवर उतारा और अन्य साक्ष्य मिटाए। फिर शव सूटकेस में बंद कर रात 10 बजे ऑटो रिक्शा से दिल्ली बाईपास पहुंचा। वहां से बस में सवार होकर सांपला पहुंचा और बस स्टैंड के पास दीवार के किनारे झाड़ियों में सूटकेस फेंक दिया।

UPDATE Himani Murder: मोबाइल फोन की लोकेशन से पुलिस ने पकड़ा

एक मार्च को शव मिलने के बाद से पुलिस हिमानी का फोन तलाश रही थी। उसी दिन दो बार वह फोन ऑन हुआ। पुलिस ने हिमानी के घर के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो सचिन सूटकेस ले जाता दिखा। रविवार को उसके मोबाइल फोन की लोकेशन दिल्ली के मुंडका में मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सचिन को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 2 kumbhs and one ardh kumbh in 2 years : भारत में 2 साल में 2 कुंभ और एक अर्ध कुंभ होगा
Next: Manicure Benefits – Techniques: जानिए मैनीक्योर के तरीके और फायदें…

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.