Up weather update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. उत्तरप्रदेश में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें की अगले दो से तीन दिन तक कोहरा छाए रहेगा और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

कुछ जिलों में शीतलहर जैसा प्रभाव दिख सकता
साथ ही मौसम एक बार फिर ठंडा होने वाला है. मौसम विभाग का मानना है की आज प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर जैसा प्रभाव दिख सकता है.
6 डिग्री से 9 डिग्री के बीच बना रहेगा
Up weather update: मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है. इस बीच मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की धूप के साथ ठंड भी बने रहने की संभावना है.
हालांकि रात में तापमान और नीचे गिरने के भी आसार हैं. विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 9 डिग्री के बीच बना रहेगा.
तापमान और मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है
बता दें कि.. उत्तर प्रदेश में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते तापमान और मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है.
यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
Up weather update: इसी बीच लखनऊ में भी मौसम में बदलाव और अस्थिरता देखी जा सकती है. यहां सुबह के समय कोहरा छाए रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं है. जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं.
