Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • UP vs DC WPL Match 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हराकर WPL में दर्ज की पहली जीत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

UP vs DC WPL Match 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हराकर WPL में दर्ज की पहली जीत!

Hema Gupta January 15, 2026

UP vs DC WPL Match 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। यह मैच नवी मुंबई के डिवाय पाटिल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

बता दे कि, WPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली जीत है, वहीं यूपी वॉरियर्स को अब भी जीत की दरकार है।

यूपी वॉरियर्स को इस टूर्नामेंट अब तक नहीं मिली जीत

पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने अर्धशतक ठोका। उन्होंने 38 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 9 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। बता दें कि, मेग पहले दिल्ली की कप्तानी कर चुकी है, जो कि इस बार यूपी ने मेग लैनिंग को अपना कप्तान नियुक्त किया है। मेग के अलावा हरलीन देओल ने 36 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल है। हरलीन को रिटार्ड आउट कर दिया गया। हरलीन रिटार्ड आउट होने वाली WPL की दूसरी प्लेयर हैं। टीम से फीबी ने 27 रन, श्वेता ने 11 रन बनाए।

Shafali Verma: The all-rounder 😎

She is adjudged the Player of the Match for her defining all-round contributions 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/4vXszSqbQO #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvDC | @DelhiCapitals | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/uigzUN5iNg

— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 14, 2026

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिजान कैप और शैफाली वर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं श्री चरणी, स्नेह राणा और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाएं।

दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत

टीम की ओर से लिजेला ली ने सर्वाधिक 44 गेंद में 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके, 3 छक्के शामिल हैं। इसके अलावा शैफाली वर्मा ने 36 रन, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स 21 रन, लौरा वोल्वर्ड्ट 25 रन बनाकर नाबाद और मारिजान कैप 5 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। इसी के साथ आखिरी बॉल पर एल. वोल्वार्ड्ट ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

यूपी वॉरियर्ज टीम की ओर से 2 विकेट दीप्ति शर्मा ने लिए। 1 विकेट आशा सोभाना ने लिया।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

यूपी वॉरियर्स

मेग लैनिंग (कप्तान), डिआंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

दिल्ली कैपिटल्स

जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), लौरा वोलवार्ट, लिजेल ली, शेफाली वर्मा, मारिजान कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: नीतीश की यात्रा का शेड्यूल, प्रशासनिक तैयारियां तेज, ये CM की 16वीं यात्रा
Next: Bangladesh Cricketers Demand: BCB डायरेक्टर पर भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर, बोले- इस्तीफा दो वरना करेंगे बॉयकॉट!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.