UP tourism: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। सीएम योगी के अनुसार, 2016 में जहां 21.5 करोड़ पर्यटक आए थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 64.9 करोड़ तक पहुंच गया है।

UP tourism: पर्यटन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव
उन्होंने इसे “सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अमृतकाल” बताते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश ‘विरासत से विश्वास और विश्वास से विकास’ की ओर अग्रसर है। योगी ने अयोध्या का दीपोत्सव, ब्रज का रंगोत्सव और काशी की देव दीपावली जैसे आयोजनों को सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया।
UP tourism: विश्वगुरु बनने की दिशा में ले जा रहा है
सीएम योगी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्यटन में यूपी की हिस्सेदारी 2016 में 13.1% थी, जो 2023 में बढ़कर 18.9% हो गई है। उन्होंने कहा कि यूपी अब ‘Tourism to Transformation’ का आदर्श उदाहरण बन गया है और यह विकास भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में ले जा रहा है।
पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा
सीएम योगी ने आगे लिखा, इसी का परिणाम है कि 2016 में जहां 21.5 करोड़ पर्यटक आए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 64.9 करोड़ तक पहुंच गई। राष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी वर्ष 2016 में 13.1 फीसदी थी, जो 2023 में बढ़कर 18.9 फीसदी तक पहुंच गई। यही है सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अमृतकाल, जो विरासत से विश्वास, विश्वास से विकास और विकास से विश्वगुरु भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
