Up Road Accident News: प्रयागराज में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में 10 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था की बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया औऱ उसका शरीर सड़क से चिपक गया।
बच्ची को ट्रक ने कुचला
23 फरवरी सोमवार की सुबह 10 साल की बच्ची अपने मामा और चाचा के साथ बाइक में बैठकर स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान मामा औऱ भाई दूर जा गिरें और बच्ची पहिए के नीचे आ गई, इस वजह से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। बच्ची का शव सड़क पर खून से सना पड़ा रहा है।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार
एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना स्थल पर जब परिजन पहुंचे चीख – पुकार मच गई। बच्ची की हालत देख किसी की भी चीख निकल जाती।
बता दें कि, यह हादसा नैनी सेंट्रल जेल के पास का है, वहां से बच्ची का स्कूल महज 500 मीटर दूर है। इसके बाद परिजन शव को लेकर सड़क पर ही बैठे रहें। हादसे के बाद प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

पुलिस को दी जानकारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम हटवाया। वहीं ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की जांच कर रही है।
हादसे का शिकार हुई बच्ची का नाम फलीशा है, जो कि महेवा की रहने वाली थी। वह अपने भाई के साथ बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करती थी।
