UP PCS 2024 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS 2024 का परिणाम रविवार को दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिया। इस बार टॉप करने वाली छात्रा का नाम नेहा पंचाल है। दूसरे नंबर पर अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह रहे। टॉप 10 की लिस्ट में कुल 6 लड़कियां शामिल हैं।

इन पदों पर नियुक्ति
इस साल कुल 932 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। इनमें विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति होगी।
37 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं।
17 अभ्यर्थी पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर चयनित हुए।
196 अभ्यर्थी असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद पर चयनित हुए।

UP PCS 2024 Final Result: 14 पद खाली
947 पदों के लिए 2719 परिक्षार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं आए। व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली ही रह गए। PCS 2024 pre के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में आया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया। मेन्स परीक्षा में 13,776 परिक्षार्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई है।
