Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP NEWS: शाहजहांपुर में होली पर बवाल, हुड़दंगियों फोर्स पर किया पथरावर 
  • उत्तर प्रदेश

UP NEWS: शाहजहांपुर में होली पर बवाल, हुड़दंगियों फोर्स पर किया पथरावर 

divya mistry March 14, 2025

UP NEWS: शाहजहांपुर में होली पर बड़े लाट साहब के जुलूस में शुक्रवार को दो जगह पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ गया। जुलूस के दौरान हुड़दंगियों ने बवाल किया। इस बीच हंगामा भी हुआ। हालांकि मामले को निपटा दिया गया।सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में यह लाठीचार्ज हुआ। आपको बता दें कि बड़े लाट साहब के जुलूस में घंटाघर पर हुड़दंग करने वालों पर आरएएफ ने हल्का बल कर खदेड़ दिया था। लाठी चलने से हुरियारों में खलबली मच गई।

 

UP NEWS: घंटाघर पर काफी भीड़ एकत्रित थी

लाट साहब का जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। सदर बाजार थाना के नजदीक पंखी चौराहा से होते हुए जुलूस घंटाघर की तरफ बढ़ा। घंटाघर पर काफी भीड़ एकत्रित थी। बताते है कि आरएएफ के आते ही लोगों ने जूते-चप्पल आदि फेंकने शुरू कर दिए।इसे लेकर सड़क पर एकत्रित भीड़ को खदेड़ने के लिए आरएएफ ने लाठीचार्ज कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने घंटाघर पर खड़े हुरियारों को लाठी से खदेड़कर जुलूस को निकलवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में जुलूस को आगे की तरफ रवाना किया गया।

UP NEWS: भैंसागाड़ी पर सवार हो निकले लाट साहब, जूतों से स्वागत

होली पर रंगों की बौछार के बीच शुक्रवार को लाट साहब का जुलूस निकाला गया। बड़े लाट साहब आरएएफ के घेरे में रहे। रंगों की बौछार के साथ ही उनका स्वागत जूते और चप्पलों से किया गया। इस बीच ड्रोन कैमरे से निगहबानी की गई।

विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस पहुंचा

UP NEWS: शुक्रवार की सुबह कूंचा लाला से निकलकर बड़े लाट साहब ने चौकसीनाथ मंदिर में शीश नवाया। वहां से मुख्य सड़क पर लाट साहब को भैंसागाड़ी पर सवार कराया गया। उसके बाद उनकी सवारी चौक कोतवाली में पहुंची। जहां कोतवाल ने सलामी दी। यहां से सराफा बाजार, चारखंभा, केरूगंज, मिशन स्कूल, जेल से जीआईसी होते हुए विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस पहुंचा।

 

 

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Holi and Ramadan: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ
Next: Gopinath Mandir Holi Uttarakhand: गोपीनाथ मंदिर की होली सबसे खास, भगवान को होली खिलाने पहुंचती है होल्यारों की टोली

Related Stories

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.