Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP Human Trafficking: कौशांबी जिले से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला,मां बाप ने 12 साल की लड़की को बेचा
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

UP Human Trafficking: कौशांबी जिले से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला,मां बाप ने 12 साल की लड़की को बेचा

divya mistry May 17, 2025

UP Human Trafficking: एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है, जहां बिहार की रहने वाली एक 12 वर्षीय किशोरी ने अपने माता-पिता पर उसे बेचने का आरोप लगाया है। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब किशोरी ने कौशांबी के एक ढाबे पर अचानक हंगामा कर दिया और दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया।

UP Human Trafficking
UP Human Trafficking

UP Human Trafficking: जबरन शादी के लिए राजस्थान ले जाया जा रहा

घटना कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र स्थित अटसराय गांव के पास की है। ढाबे पर मौजूद लोगों के मुताबिक, किशोरी वहां एक 30 वर्षीय युवक के साथ पहुंची थी। तभी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और रोते हुए बताया कि उसे जबरन शादी के लिए राजस्थान ले जाया जा रहा है। किशोरी ने दावा किया कि उसके मां-बाप ने एक ब्रोकर के माध्यम से उसकी शादी तय की है और इस सौदे में युवक से डेढ़ लाख रुपये लिए गए हैं।

UP Human Trafficking: सौदा पूरी तरह से उसकी मर्जी के खिलाफ

किशोरी का आरोप है कि यह सौदा पूरी तरह से उसकी मर्जी के खिलाफ किया गया है और वह इस शादी को नहीं मानती। ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों ने जब मामले की गंभीरता देखी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित हिरासत में लिया और पूछताछ की।

लालच में आकर उसे बेच दिया

UP Human Trafficking: पूछताछ में किशोरी ने साफ कहा कि उसके माता-पिता ने लालच में आकर उसे बेच दिया। आरोपी युवक की पहचान मनोहर के रूप में हुई है, जो राजस्थान का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक ने दलाल को मोटी रकम देकर यह सौदा किया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही

UP Human Trafficking: फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया है और पूरे प्रकरण में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा दोनों फर्जी निकले
Next: भारत 100% टैरिफ हटाने को तैयार, ट्रंप बोले – जल्द हो सकता है व्यापार समझौता

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.