Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP government: यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तीन साल की नौकरी, बढ़ा वेतन और नौकरी में आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश

UP government: यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तीन साल की नौकरी, बढ़ा वेतन और नौकरी में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

divya mistry September 3, 2025

UP government: उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती एक वर्ष के बजाय तीन साल के अनुबंध पर की जाएगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी दोगुनी बढ़ोतरी की गई है।

UP government:
UP government:

UP government: जिससे पारदर्शिता बनी रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी दी गई। इस नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन प्रत्यक्ष रूप से नहीं करना होगा, बल्कि यह चयन GeM पोर्टल के माध्यम से निगम द्वारा किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

UP government: (ESI) की सुविधा भी दी जाएगी

नई नीति के तहत श्रेणी-1 के कर्मचारियों को 40,000 रुपए, जबकि अन्य श्रेणियों को न्यूनतम 20,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। पहले यह सीमा 10,000 रुपए थी। इसके साथ ही कर्मचारियों को ईपीएफ (EPF) और ईएसआई (ESI) की सुविधा भी दी जाएगी।

UP government: मैटरनिटी लीव की सुविधा भी मिलेगी

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब आउटसोर्स भर्तियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं को नियमानुसार लाभ मिलेगा। महिलाओं को मैटरनिटी लीव की सुविधा भी मिलेगी।

समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

UP government: चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी होगी, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। साथ ही, सेवा के दौरान दक्षता और कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यदि किसी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो 15,000 रुपये की अंत्येष्टि सहायता दी जाएगी। नई व्यवस्था में कर्मचारियों से महीने में 26 दिन कार्य लिया जाएगा और उनका वेतन हर माह 1 से 5 तारीख के बीच सीधे बैंक खातों में जमा होगा।

उनका अधिकार और सुरक्षित भविष्य मिले

किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकेगी। यह पूरी प्रणाली यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को उनका अधिकार और सुरक्षित भविष्य मिले।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ा फैसला: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से 2024 तक लोग भारत में रह सकेंगे
Next:  कोलकाता में सेना का ट्रक रोका: क्या सेना और पुलिस में विवाद? 

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.